भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। हसीन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने वर्कआउट के दौरान मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का फेमस सांग ‘लड़की ब्यूटीफुल’ बजा रखा था। उन्होंने अपने वीडियो को पोस्ट करने के दौरान कैप्शन में यही लिखा भी है।
हसीन वीडियो में लेग पुशअप और आर्म एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं। उनके इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर ने गंदे कमेंट्स किए तो कुछ ने हसीन की तारीफ की है। एक यूजर ने तो हसीन को सबसे खूबसूरत महिला तक बता दिया। इससे पहले भी उन्हें कई फोटो और वीडियो पर हसीन के फैंस ने शादी करने तक का प्रस्ताव रख दिया था।
इससे पहले हसीन ने एक भूत वाला वीडियो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए हसीना ने लिखा था- बहुत बुरे हो तुमलोग ऐसे वीडियोज बनाते हो, तुम भी बुरे हो जिसने मुझे ये वीडियो सेंड किया। इस वीडियो में भूत बनी लड़की नमाज पढ़ती नजर आ रही है। वह नमाज पढ़ते हुए अचानक ही भूत बन जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा था- नमाज का मजाक मत उड़ाइए प्लीज।
View this post on Instagram
Bahut bure ho tumlog ese videos banate hotum bhi bure ho jisne Mujhe ye video send kia
शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।