इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 20वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 साल बाद जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए है। वह तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 5 में 4 मैच हारकर 8वें नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस ने सोमवार (7 अप्रैल) को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। विराट कोहली और रजत पाटीदार के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा और हार्दिक पंड्या ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन यह काफी साबित नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। 40 ओवर में 14 विकेट गिरे और 430 रन बने।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
209/9 (20.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
221/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 20 )
Royal Challengers Bengaluru beat Mumbai Indians by 12 runs

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67, रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। फिलिप साल्ट 4 और लियाम लिविंगस्टन बगैर खाता खोले आउट हुए। टिम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, लेकिन 57 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन सिर्फ 29 रन दिए।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 56 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। रेयान रिकल्टन ने 10 गेंद पर 17 रन बनाए। नमन धीर ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। रोहित शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर : रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

Live Updates
19:07 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, राज बावा।

19:04 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

18:17 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: वानखेड़े में 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी आरसीबी

वानखेड़े में मुंबई ने 8 मैच जीते हैं। बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं। इस मैदान पर आरसीबी ने यहां 2015 में आखिरी जीत दर्ज की थी। इसके बाद से उसे यहां 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

17:54 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

17:27 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: ये है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।

17:12 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: क्या रोहित शर्मा खेलेंगे

मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह यह मैच खेलते दिखेंगे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है। पिछले मैच में वह घुटना चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। चोटिल तिलक वर्मा खेलते दिख सकते हैं।

16:43 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।

16:42 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB IPL Live Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

विल जैक, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।

16:17 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से 1 मैच जीतकर 8वें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है।

15:58 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच से जुड़े अपडेट्स और लाइव स्कोर के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।