इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 20वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 साल बाद जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए है। वह तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 5 में 4 मैच हारकर 8वें नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस ने सोमवार (7 अप्रैल) को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। विराट कोहली और रजत पाटीदार के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा और हार्दिक पंड्या ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन यह काफी साबित नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। 40 ओवर में 14 विकेट गिरे और 430 रन बने।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
209/9 (20.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
221/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 20 )
Royal Challengers Bengaluru beat Mumbai Indians by 12 runs

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67, रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। फिलिप साल्ट 4 और लियाम लिविंगस्टन बगैर खाता खोले आउट हुए। टिम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, लेकिन 57 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन सिर्फ 29 रन दिए।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 56 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। रेयान रिकल्टन ने 10 गेंद पर 17 रन बनाए। नमन धीर ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। रोहित शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर : रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

Live Updates
23:38 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 56 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। रेयान रिकल्टन ने 10 गेंद पर 17 रन बनाए। नमन धीर ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए।

23:21 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: आरसीबी 10 साल बाद वानखेड़े में जीती

क्रुणाल पंड्या ने पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। अगली गेंद पर दीपक चाहर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स और टिम डेविड ने शानदार रिले कैच लपका। ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए। अगली गेंद वाइड रही। नमन धीर स्ट्राइक पर। मुंबई इंडियंस को 3 गेंद पर 17 रन चाहिए थे। नमन धीर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए। कोई रन नहीं बना। मुंबई 12 रन से हारी। आरसीबी 10 साल बाद वानखेड़े में जीती।

23:18 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए

जोश हेजलवुड के ओवर में 9 रन बने और विकेट गिरा। मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। 1 ओवर में 19 रन चाहिए। मिचेल सैंटनर 8 और नमन धीर 7 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या करेंगे।

23:14 (IST) 7 Apr 2025
LIVE Cricket Score: हार्दिक पंड्या को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा

हार्दिक पंड्या को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज हैं। नमन धीर 6 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन। जीत के लिए 10 गेंद पर 27 रन चाहिए।

23:10 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने विकेट लिए। 29 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन। हार्दिक पंड्या 14 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर।

23:03 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: तिलक वर्मा ने 26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

तिलक वर्मा ने 26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 26 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन। जीत के लिए 20 गेंद पर 47 रन चाहिए।

22:57 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: हार्दिक-तिलक की 24 गेंद पर 71 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 52 रन चाहिए। हार्दिक पंड्या 10 गेंद पर 34 और तिलक वर्मा 23 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद पर 71 रन की साझेदारी।

22:35 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: सूर्यकुमार यादव को यश दयाल ने पवेलियन भेजा

सूर्यकुमार यादव को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। तिलक वर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 125 रन चाहिए।

22:21 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: विल जैक्स को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा

विल जैक्स को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकल क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 9.4 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन। जीत के लिए 62 गेंद पर 143 रन चाहिए।

22:12 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई को 73 गेंद पर 149 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन बनाए। 73 गेंद पर 149 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 17 और विल जैक्स 22 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 35 रन की साझेदारी।

22:00 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रीज

मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 168 रन चाहिए। विल जैक्स 13 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर क्रीज पर।

21:49 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: रेयान रिकल्टन को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा

रेयान रिकल्टन को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। विल जैक्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं।

21:39 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: यश दयाल ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा

यश दयाल ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। रोहित ने 2 गेंद पर 2 चौके जड़े थे। इसके बाद बोल्ड हुए। विल जैक्स नए बल्लेबाज हैं। उन्होंने चौके से खाता खोला। रेयान रिकल्टन 4 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन।

21:36 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 13 रन बनाए। रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। रोहित शर्मा 9 और रेयान रिकल्टन 4 रन बनाकर क्रीज पर।

21:20 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67, रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। फिलिप साल्ट 4 और लियाम लिविंगस्टन बगैर खाता खोले आउट हुए। टिम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, लेकिन 57 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन सिर्फ 29 रन दिए।

21:15 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 222 का टारगेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 8 रन बने। टिम डेविड 1 और जितेश शर्मा 19 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 67 और रजत पाटीदार ने 64 रन बनाए।

21:10 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: रजत पाटीदार को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा

रजत पाटीदार को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। रयान रिकल्टन ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 32 गेंद पर 64 रन बनाए। जितेश शर्मा 14 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन।

20:58 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: हार्दिक पंड्या के ओवर में 23 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। जितेश शर्मा 6 गेंद पर 17 और रजत पाटीदार 28 गेंद पर 61 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पंड्या के ओवर में 23 रन बने।

20:53 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 18 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए। जितेश शर्मा 4 गेंद पर 12 और रजत पाटीदार 24 गेंद पर 44 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 18 रन बने।

20:44 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: लियाम लिविंगस्टोन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा

लियाम लिविंगस्टोन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। रजत पाटीदार 19 गेंद पर 32 और लियाम लिविंगस्टोन बगैर खाता खोले क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन।

20:41 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा

विराट कोहली को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 गेंद पर 67 रन बनाए। रजत पाटीदार 32 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14.1 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन।

20:39 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: मिचेल सैंटनर के ओवर में 20 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाए। विराट कोहली 41 गेंद पर 67 और रजत पाटीदार 19 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर के ओवर में 20 रन बने।

20:32 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: हार्दिक पंड्या के ओवर में 11 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बनाए। विराट कोहली 38 गेंद पर 60 और रजत पाटीदार 16 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पंड्या के ओवर में 11 रन बने।

20:25 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: जसप्रीत बुमराह के ओवर में 5 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बनाए। विराट कोहली 34 गेंद पर 55 और रजत पाटीदार 8 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 5 रन बने।

20:15 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: कोहली की फिफ्टी और पडिक्कल आउट

विराट कोहली ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। वह 30 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर। विग्नेश पुथुर ने देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बनाए।

20:00 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में 73 रन ठोके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 73 रन ठोक दिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 15 गेंद पर 32 और विराट कोहली 19 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 69 रन की साझेदारी। दीपक चाहर के ओवर में 20 रन बने। देवदत्त पडिक्कल ने 2 छक्के और 1 चौका लगाय।

19:55 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह का छक्के से स्वागत किया

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह का छक्के से स्वागत किया। उनके पहले ओवर में 10 रन बने। इसके बाद विल जैक्स के ओवर में 10 रन बने। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन बनाए। विराट कोहली 18 गेंद पर 35 और देवदत्त पडिक्कल 10 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर।

19:47 (IST) 7 Apr 2025
MI vs RCB Live Score: पडिक्कल-कोहली की तूफानी बैटिंग

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। टकोहली 9 गेंद पर 18 और पडिक्कल 7 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर।

19:36 (IST) 7 Apr 2025
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई। फिल साल्ट और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगर गेंद पर बोल्ड हुए। देवदत्त पडिक्कल ने चौके से खाता खोला। अगली 3 गेंदों पर कोई रन नहीं आया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन बनाए।

19:10 (IST) 7 Apr 2025
आईपीएल मैच लाइव स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर : रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।