साल 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले बॉक्सर डिंको सिंह इस समय जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे हैं। डिंको सिंह को लीवर का कैंसर है। उनका इलाज दिल्ली में चलता है, लेकिन वे इस समय इंफाल में हैं। इंफाल में उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली आना है, लेकिन लॉकडाउन उनकी जिंदगी में बाधा बन गया है। लॉकडाउन के कारण वे इंफाल से नई दिल्ली नहीं आ पा रहे हैं।

डिंको की पत्नी बबाई देवी ने बताया कि 24 मार्च से 19 अप्रैल के बीच वे तीन बार दिल्ली के लिए प्लेन का टिकट करा चुकी हैं, लेकिन हर बार उनकी फ्लाइट रद्द हो गई। डिंको सिंह का जन्म 1 जनवरी 1979 को मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले स्थित एक सेकता गांव में हुआ था। डिंको का परिवार बहुत गरीब था, इसीलिए उन्हें जीवन की शुरुआत से प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझना पड़ा। डिंको की परवरिश एक अनाथालय में हुई थी। हालांकि, खेल ने उन्हें जिंदगी में अलग मुकाम दिलाया। डिंको सिंह ने बैंकाक एशियाड में बैंटमवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत सरकार 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।

Dingko Singh and his wife Babai
डिंको सिंह की पत्नी बबाई उन्हें इंफाल ले जाएंगी।

अर्जुन पुरस्कार विजेता डिंको सिंह को यह बीमारी फिर उभर आई है। वे 10 मार्च को दिल्ली के लीवर संस्थान से इंफाल गए थे। 25 मार्च को फिर से दिखाना था, लेकिन 24 मार्च से ही लॉकडाउन हो गया। डिंको सिंह कहते हैं कि पत्नी बबाई उन्हें सड़क मार्ग से भी दिल्ली ले जाने को तैयार है, लेकिन कोई भी ऐसा करने के लिए राजी नहीं है। बबाई ने बताया कि डिंको सिंह का वजन 80 से 64 किलो रह गया है।

इलाज के लिए अपना घर बेच देने वाले डिंको ने इंफाल में भी कई डॉक्टरों से संपर्क किया है, लेकिन जो इलाज उन्हें चाहिए वह वहां उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इतनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बबाई उन्हें सोमवार को इंफाल ले जाएंगी। बबाई की मानें तो डिंको को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया सकता है, लेकिन इस बारें में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।

दिल्ली में डिंको का ऑपरेशन करने वाले डॉ. विनेंद्र पामेचा का कहना है कि डिंको का फोन आया था। पामेचा ने उन्हें इंफाल में कैंसर स्पेशलिस्ट के पास जाने की सलाह दी और कहा कि वहां पहुंचकर उनसे उनकी बात करा दें। कैंसर स्पेशलिस्ट ही डिंको की कीमोथेरेपी कर सकते हैं।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?