इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही मुंबई ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में किसी एक टीम को 20 मैच में हराने वाली पहली टीम बन गई है। उसने कोलकाता को अब तक 20 मुकाबलों में हराया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर कोलकाता की टीम है। उसने किंग्स इलेवन पंजाब को 17 मैच में हराया है।

इस मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पैट कमिंस ने चार छक्के लगाए। 2 साल बाद आईपीएल में किसी बल्लेबाज ने बुमराह की गेंद पर 4 छक्के लगाए हैं। पिछली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने उनकी गेंद पर 2018 में चार छक्के जड़े थे। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए उस मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराया था। वहीं, 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्सझ) के जेपी डुमिनी ने चार छक्के उड़ाए थे।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

जीतने वाली टीमखिलाफजीत
मुंबई इंडियंसकोलकाता नाइटराइडर्स20
कोलकाता नाइटराइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाब</td>17
मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपरकिंग्स17
मुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16
चेन्नई सुपरकिंग्सदिल्ली कैपिटल्स15
चेन्नई सुपरकिंग्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु15

मुंबई और कोलकाता के बीच हुए पिछले 11 मैचों में रोहित शर्मा की टीम का पलड़ा भारी रहा है। उसने 10 मैच जीते हैं। जबकि, कोलकाता को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम 2013 से पहली बार पहले मैच में हारी है। मुंबई ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी पहली जीत हासिल की है। इससे पहले उसने यूएई में 6 मैच खेले थे। सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर ने आईपीएल में सात साल बाद अपना पहला मैच गंवाया है। 2013 के बाद यह पहली बार है, जब वह टूर्नामेंट के किसी सीजन में अपना पहला मैच हारी है।

मुंबई ने 2013 में दिल्ली, 2014 में मुंबई, 2015 में मुंबई, 2016 में दिल्ली, 2017 में गुजरात लॉयंस, 2018 में आरसीबी और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।