अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून की रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को नया चैंपियन मिला। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली 8वीं टीम बन गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले उसे तीनों बार हार का सामना करना पड़ा था। रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी ने इस पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। टीम लीग चरण के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची
वर्ष | विजेता | उपविजेता | शहर | परिणाम |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीती |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहानसबर्ग | डेक्कन चार्जर्स 6 रन से जीती |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स 22 रन से जीती |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई | चेन्नई सुपर किंग्स 58 रन से जीती |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स 5 विकेट से जीती |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | मुंबई इंडियंस 23 रन से जीती |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | बेंगलुरु | कोलकाता नाइट राइडर्स 3 विकेट से जीती |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | मुंबई इंडियंस 41 रन से जीती |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद 8 रन से जीती |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | हैदराबाद | मुंबई इंडियंस 1 रन से जीती |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट से जीती |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | मुंबई इंडियंस 1 रन से जीती |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई | मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीती |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई | चेन्नई सुपर किंग्स 27 रन से जीती |
2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | गुजरात टाइटंस 7 विकेट से जीती |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से जीती |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स 8 विकेट से जीती |
2025 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पंजाब किंग्स | अहमदाबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 रन से जीती |