अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून की रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को नया चैंपियन मिला। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली 8वीं टीम बन गई।

ये है IPL 2008 से 2025 तक हर फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ियों की पूरी सूची, क्रुणाल पंड्या ने भी रच दिया इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले उसे तीनों बार हार का सामना करना पड़ा था। रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी ने इस पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। टीम लीग चरण के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची

वर्षविजेताउपविजेताशहरपरिणाम
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबईराजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीती
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजोहानसबर्गडेक्कन चार्जर्स 6 रन से जीती
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसमुंबईचेन्नई सुपर किंग्स 22 रन से जीती
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नईचेन्नई सुपर किंग्स 58 रन से जीती
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नईकोलकाता नाइट राइडर्स 5 विकेट से जीती
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकातामुंबई इंडियंस 23 रन से जीती
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबबेंगलुरुकोलकाता नाइट राइडर्स 3 विकेट से जीती
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकातामुंबई इंडियंस 41 रन से जीती
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबेंगलुरुसनराइजर्स हैदराबाद 8 रन से जीती
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंटहैदराबादमुंबई इंडियंस 1 रन से जीती
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबईचेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट से जीती
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबादमुंबई इंडियंस 1 रन से जीती
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबईमुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीती
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबईचेन्नई सुपर किंग्स 27 रन से जीती
2022गुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्सअहमदाबादगुजरात टाइटंस 7 विकेट से जीती
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंसअहमदाबादचेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से जीती
2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादचेन्नईकोलकाता नाइट राइडर्स 8 विकेट से जीती
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपंजाब किंग्सअहमदाबादरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 रन से जीती