रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी अगुआई में हर विपक्षी टीम के खिलाफ 50% से ज्यादा मैच जीते हैं। इस मामले बतौर कप्तान उनका कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ काफी बेहतर है।
रोहित ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 77.77% फीसदी मैचों में जीत दिलाई है। पंजाब किंग्स के कप्ताान केएल राहुल भी दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ 66.66% मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उनका यह आंकड़ा 61.11% है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सक्सेस रेट 58.33% रहा है।
उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56.25% मुकाबलों में जीत हासिल की है। प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स (पूर्व किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 56.25% मैच जीते हैं। काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रोहित ने अपनी टीम को 52.94% मैचों में सफलता दिलाई है।
यही नहीं, मुंबई इंडियंस आईपीएल की इकलौती टीम है, जिसने एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ 4 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने यह उपलब्धि भी रोहित शर्मा की अगुआई में हासिल की है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 4 मैच खेले और सभी जीते। उसने अगले साल यानी आईपीएल 2020 में फिर यह कारनामा दोहराया। आईपीएल 2020 में उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 मैच खेले और सभी जीते।
केएल राहुल की बात करें तो उनके नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। केएल राहुल ने 8 अप्रैल 2018 को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक लगाया था। केएल राहुल प्रीति जिंटा के सह मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।
यदि टीम ओवर्स की बात करें उन्होंने पारी की 17वीं गेंद पर अपना पचासा पूरा कर लिया था। इस सूची में ऊपरी दो खानों में केएल राहुल का ही नाम दर्ज है। केएल राहुल ने 5 मई 2019 को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने तब पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पचासा पूरा किया था।
इस सूची में डेविड वार्नर और जोस बटलर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर ने 30 अप्रैल 2017 को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
वार्नर ने पारी की 25वीं गेंद पर अपनी फिफ्टी लगाई थी। बटलर ने दो मई 2018 को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, उनका यह पचासा भी पारी की 25वीं गेंद पर आया था।