इंडियन प्रीमियर लीग 2024(IPL 2024)का 30वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 287 रन बनाए और यह आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर रहा। पहल पारी में एडेन मार्करम ने 17 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए जबकि अब्दुल समद ने 10 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच 19 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड ने 41 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद पर 34 रन बनाए।
KKR vs RR Today IPL Match LIVE Score: Watch Here
विराट कोहली ने इस मैच में 20 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली और मयंक ने उन्हें अपनी गेंद पर बोल्ड कर दिया। विल जैक्स इस मुकाबले में 7 रन बनाकर रन आउट हो गए तो वहीं कप्तान डुप्लेसि ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो 62 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद रजत पाटीदार 9 रन जबकि सौरव चौहान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। महिपाल लोमरोर ने 19 रन बनाए और पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में खूब फाइट किया और 83 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 262 रन बनाए और इस टीम को 25 रन से हार मिली। ये इस सीजन में आरसीबी की 7वें मैच में छठी हार रही तो वहीं हैदराबाद की छठे मैच में चौथी जीत रही। अब 8 अंक के साथ हैदराबाद चौथे नंबर पर है जबकि 2 अंक साथ आरसीबी 10वें स्थान पर है। ट्रेविस हेड को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2024
Royal Challengers Bengaluru
262/7 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
287/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 30 )
Sunrisers Hyderabad beat Royal Challengers Bengaluru by 25 runs
SRH vs RCB IPL 2024: हैदराबाद ने आरसीबी को 25 रन से हरा दिया।
इस मैच में दिनेश कार्तिक की 83 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने जमकर फाइट किया, लेकिन इस टीम को 25 रन से हार मिली। आरसीबी 288 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 262 के स्कोर तक पहुंची और इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। आरसीबी की इस सीजन में ये 7वें मैच में छठी हार थी तो वहीं हैदराबाद को छठे मैच में चौथी जीत मिली।
आरसीबी के लिए कार्तिक ने खूब फाइट किया और उन्होंने 35 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली और फिर आउट हो गए। आरसीबी का 7वां विकेट गिर गया। अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 44 रन बनाने हैं जो नामुमकिन है। हैदराबाद मैच जीत चुकी है, बस इसमें रन का अंतर कितना कम हो पाता है।
आरसीबी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी के दम पर 18 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 58 रन की जरूरत है। दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी का दम जमकर दिखाया और खूब शॉट लगा रहे हैं।
आरसीबी को जीत के लिए अब 18 गेंदोें पर 72 रन की जरूरत है। इस टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बना लिए और दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वो फिलहाल 61 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि अनुज रावत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आरसीबी की तरफ से कार्तिक और लोमरोर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी और दोनों ने छठे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 59 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने महिपाल लोमरोर को 19 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर अनुज रावत आए हैं। कार्तिक अभी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर में इस टीम ने 6 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 101 रन बनाने हैं।
आरसीबी ने 13वें ओवर में 25 रन बटोरे जिसमें महिपाल ने दो छक्के लगाए जबकि कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। दोनों बल्लेबाजों का अथक प्रयास जारी है। आरसीबी को 42 गेंदों पर अब 128 रन बनाने हैं।
आरसीबी को अब जीत के लिए 49 गेंदों पर 153 रन की जरूरत है जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है। टीम के लगभग सभी स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, लेकिन दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर संघर्ष कर रहे हैं। इस टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं।
आरसीबी का 5वां विकेट सौरव चौहान के रूप में गिरा और वो डक पर आउट हो गए। इस टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं और अब 60 गेंदों पर 166 रन बनाने हैं। क्रीज पर दिनेश कार्तिक के साथ महिपाल लोमरोर मौजूद हैं।
कप्तान डुप्लेसिस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पैट कमिंस की गेंद पर उनकी पारी का अंत हो गया। उन्होंने 28 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस विकेट के साथ आरसीबी की जीत की उम्मीद लगभग खत्म सी हो गई है। अब क्रीज पर दिनेश कार्तिक आए हैं जो अच्छी फॉर्म में हैं।
रजत पाटीदार का बल्ला हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला और वो 9 रन पर मयंक की गेंद पर आउट हो गए। ये मयंक का दूसरा विकेट था। आरसीबी ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। बल्लेबाजी के लिए अब क्रीज पर सौरव चौहान आए हैं। आरसीबी की मुश्किल बढ़ती जा रही है।
आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट विल जैक्स के रूप में गंवा दिया जो 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। आरसीबी ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं और अब 72 गेंदों पर 188 रन बनाने हैं। बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर रजत पाटीदार आए हैं। डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली ने इस मैच में 20 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उन्हें मयंक मार्कंडे ने बोल्ड कर दिया। आरसीबी की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं। कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी के लिए परेशानी बढ़ गई है।
आरसीबी की बल्लेबाजी इस वक्त शानदार हो रही है और इस टीम ने पॉवरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 79 रन बना लिए हैं और टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है। इस टीम को जीत के लिए 84 गेंदों पर 209 रन बनाने हैं जो आसान नहीं दिख रहा है। कोहली अभी 42 तो डुप्लेसिस 37 रन बनाकर नाबाद हैं।
आरसीबी तेज बल्लेबाजी कर रही है और कोहली साथ ही कप्तान डुप्लेसिस लगातार चार्ज कर रहे हैं। दोनों को पता है कि जीत के लिए उन्हें विशाल टारगेट मिला है और शॉट लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दोनों के बीच 24 गेंदों पर ही 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आरसीबी ने 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। आरसीबी को 288 का विशाल टारगेट मिला है जो इस टीम के लिए आसान नजर नहीं आ रहा है। कोहली अभी 15 और डुप्लेसिस 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 287 रन बनाए। यह आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद के ही नाम यह रिकॉर्ड था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी साल साल हैदराबाद ने 277 रन बनाए थे। एडेन मार्कराम 17 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। अब्दुल समद ने 10 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच 19 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड ने 41 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद पर 34 रन बनाए।
लॉकी फर्ग्युसन ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद पर 67 रन बनाए। एडेन मार्कराम 16 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अब्दुल समद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन।
हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 27 गेंद पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 60 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 52 रन की साझेदारी। एडेन मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर।
ट्रेविस हेड को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 गेंद पर 102 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन। हेनरिक क्लासेन 12 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम नए बल्लेबाज हैं।
ट्रेविस हेड ने शतक ठोक दिया। वह 40 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 40 गेंद पर 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 10 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 50 रन की साझेदारी। सनराइजर्स का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 158 रन।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 33 गेंद पर 86 और हेनरिक क्लासेन 3 रन बनाकर क्रीज पर।
अभिषेक शर्मा को रीस टॉप्ले ने पवेलियन भेजा। 22 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट। ट्रेविस हेड 27 गेंद पर 71 रन बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8.3 ओवर मे 1 विकेट पर 110 रन।
छह ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 76 रन है। ट्रेविस हेड के 21 गेंद में 52 रन हैं। वह अब तक 3 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। अभिषेक शर्मा के 15 गेंद में 23 रन हैं। वह अब तक 2 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। हेड ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
आरसीबी के लिए दूसरा ओवर रीस टॉपले लेकर आए। हेड ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 20 रन आए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। अभिषेक के 7 गेंद में 14 और ट्रेविस हेड के 5 गेंद में 13 रन हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विल जैक्स पहला ओवर लेकर आए। अभिषेक ने उनकी पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। तीसरी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशाक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता। फाफ डुप्लेसिस ने गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद डुप्लेसिस ने बताया कि ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। लॉकी फर्ग्युसन आखिरी एकादश का हिस्सा हैं।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ट्रेविस हेड का भी बल्ला खूब चलता है। ट्रेविस हेड ने इस मैदान पर अब तक 75 गेंद में 54.5 के औसत और 145.3 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए हैं। इस बार उन्होंने दो बार अपना विकेट गंवाया है।
आईपीएल में विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के बीच भी जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है। भुवनेश्वर कुमार ने अब तक विराट कोहली को 81 गेंदें फेंकी हैं। इसमें विराट कोहली ने 27.3 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने 4 बार अपना विकेट भी गंवाया है।