महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स भले ही आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही हो, लेकिन उसने टूर्नामेंट का रोमांच कम नहीं होने दिया है। सीजन के 49वें मैच में सीएसके ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम के 10 अंक हो गए। उसके सिर्फ एक ही मैच बाकी है। जीतने पर भी 12 अंक ही होंगे।
दूसरी ओर, इस हार के बाद कोलकाता के 13 मैच मे 12 अंक ही हैं। अब उसे अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। कोलकाता का मुकाबला 1 नवंबर को राजस्थान रॉयल्स से होगा। रॉयल्स की टीम को अभी दो मुकाबले खेलने हैं। उसके भी 10 अंक हैं। अगर दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है। ऐसे में कोलकाता के लिए वह मैच आसान नहीं होगा। 14 अंक होने के साथ-साथ उसे अपने रनरेट को भी बढ़ाना होगा। फिलहाल अभी सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।
शतक से चूकने पर क्रिस गेल ने खोया आपा, पिच पर ही पटक दिया बैट; देखें Video
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (30 अक्टूबर 2020, सुबह 9:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +1.186 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.048 |
3 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.030 |
4 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | -0.049 |
5 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | -0.467 |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | +0.396 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.505 |
8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 5 | 8 | 0 | 10 | -0.532 |
बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो चेन्नई-कोलकाता मैच के बाद टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैच में नहीं खेलने के कारण फाफ डुप्लेसिस को नुकसान हुआ है। वे 12 मैच में 401 रन के साथ सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। शुभमन गिल 13 मैच में 404 रन के साथ अब छठे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर, टॉप-5 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वरुण चक्रवर्ती 12 मैच में 15 विकेट के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए।
टॉप-5 बल्लेबाज (30 अक्टूबर 2020, सुबह 9:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 12 | 595 | 132* | 132.22 |
2 | शिखर धवन | दिल्ली | 12 | 471 | 106* | 147.64 |
3 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 12 | 436 | 66 | 134.56 |
4 | विराट कोहली | बंगलौर | 12 | 424 | 90* | 125.54 |
5 | देवदत्त पडिक्कल | बंगलौर | 12 | 417 | 74 | 128.70 |
टॉप-5 गेंदबाज (30 अक्टूबर 2020, सुबह 9:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 12 | 47.4 | 23 | 8.13 | 388 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 12 | 48.0 | 20 | 7.18 | 345 |
3 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 12 | 46.4 | 20 | 8.46 | 395 |
4 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 12 | 46.0 | 18 | 7.23 | 333 |
5 | राशिद खान | हैदराबाद | 12 | 48.0 | 17 | 5.00 | 240 |