India vs England 3rd ODI: भारत ने तीन वनडे की सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। उसने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रनों पर ऑलआउट हो गई। 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 322 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे, लेकिन मैच में महंगे साबित हुए नटराजन ने कसी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और मैच भारत की झोली में डाल दिया। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने 83 गेंद पर नाबाद 95 रन बनाए। वे अपने पहले शतक और टीम को जीत दिलाने से चूक गए। करन ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
इंग्लैंड के सैम करन के अलावा डेविड मलान ने 50, लिया म लिविंगस्टोन ने 36 और बेन स्टोक्स ने 35 रन की पारी खेली। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 4 साल बाद वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही। उसने 2017 में इंग्लिश टीम को घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में हराया था। उसके बाद इंग्लैंड में 2018 में सीरीज में हार मिली थी।
India vs England 3rd ODI Live Score Streaming: यहां देखिए भारत-इंग्लैंड तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत के लिए ऋषभ पंत, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने शानदार बैटिंग की। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। पंत ने 62 गेंद पर 78 रन बनाए। धवन ने 56 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने 44 गेंद पर 66 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा रोहित शर्मा ने 37, शार्दुल ठाकुर ने 30 और क्रुणाल पंड्या ने 25 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल और विराट कोहली ने 7-7 रन बनाए। मार्क वुड ने तीन विकेट लिए।
[ie_ipl_scorecard match_id=49849]
Highlights
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 7 रन से हराकर फैंस को होली का गिफ्ट दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने पुणे में खेली गई 3 वनडे की सीरीज 2-1 जीत ली। फरवरी में भारत दौरे पर आई इंग्लिश टीम को 52 दिन में तीनों फॉर्मेट में शिकस्त दी। 5 फरवरी से खेली गई 4 टेस्ट की सीरीज में 3-1 और फिर 5 टी-20 की सीरीज में 3-2 से हराया था।
इंग्लैंड ने 45 ओवर में 8 विकेट पर 282 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 30 गेंद पर 48 रन बनाने हैं। सैम करन और मार्क वुड क्रीज पर टिके हुए हैं। करन ने 58 गेंद पर 60 रन बना लिए हैं। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
34वें ओवर की 5वीं बॉल पर सैम करन को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल पर हार्दिक पंड्या ने बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ा। इस समय करन 22 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच में हार्दिक ने यह दूसरा कैच छोड़ा। इससे पहले 5वें ओवर की चौथी बॉल पर बेन स्टोक्स का आसान सा कैच छोड़ा था। इस समय स्टोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे थे और ओवर भुवनेश्वर का था। हालांकि, स्टोक्स जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 35 रन पर आउट हुए।
शार्दुल ठाकुर ने करियर का दूसरा वनडे खेल रहे लियाम लिविंगस्टोन (36 रन) को शिकार बनाया। लियाम ने मलान के साथ 5वें विकेट के लिए 54 बॉल पर 60 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद शार्दुल ने डेविड मलान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मलान ने 50 गेंद पर 50 रन बनाए।
शार्दूल ठाकुर ने इंग्लिश कप्तान जोस बटलर को 15 रन पर LBW किया। पहले अंपायर ने बटलर को नॉट आउट दिया था। कप्तान कोहली ने DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लिया। इसके तहत थर्ड अंपायर ने बटलर को आउट दिया। इससे पहले 68 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका फास्ट बॉलर टी नटराजन ने दिया। उन्होंने बेन स्टोक्स को 35 रन पर पवेलियन भेजा। स्टोक्स का कैच शिखर धवन ने लिया।
भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड को शुरुआत 2 झटके दिए। जेसन रॉय को पारी के पहले ओवर में क्लीन बोल्ड किया। रॉय 14 रन बनाकर आउट हुए। अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में भुवी ने जॉनी बेयरस्टो को LBW किया। पिछले वनडे में शतक लगाने वाले बेयरस्टो इस मैच में 1 रन ही बना सके।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 62 बॉल पर 78 रन बनाकर टॉम करन की बॉल पर कैच आउट हुए। उन्होंने हार्दिक के साथ 5वें विकेट के लिए 73 बॉल पर 99 रन की पार्टनरशिप की। पंत ने करियर की तीसरी वनडे फिफ्टी लगाई। सीरीज में यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही। पिछले वनडे में उन्होंने 77 रन की पारी खेली थी।
अपना दूसरा वनडे खेल रहे स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने वनडे करियर पहला विकेट लिया। उन्होंने लोकेश राहुल को कैच आउट कराया। राहुल ने 18 बॉल पर सिर्फ 7 रन बनाए।
रशीद ने 117 रन पर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने अपनी ही बॉल पर शिखर धवन को कैच आउट किया। धवन करियर की 32वीं वनडे फिफ्टी लगाकर आउट हुए। उन्होंने 56 बॉल पर 67 रन की पारी खेली।
भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने 15 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका 15वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। रोहित शर्मा 37 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। आदिल रशीद ने रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर शिखर धवन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।
आठवें ओवर में भारत ने 17 रन बनाए। रीसे टॉपले के इस ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर धवन ने चौके लगाए। रोहित ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। धवन ने मार्क वुड के अगले ओवर (9वें) की पहली गेंद पर भी चौका लगाया। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 61 रन था।
टीम इंडिया ने पांचवें ओवर में 15 रन बटोरे। रोहित ने सैम करन की पहली और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। धवन ने पांचवीं गेंद पर गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। अगले ओवर में धवन ने फिर पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। छह ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन था। रोहित ने 17 और धवन ने 16 रन बनाए थे।
दूसरा ओवर रीसे टॉपले लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि, इसके बाद वह आखिरी की तीन गेंद में एक रन ही बना पाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन था। रोहित ने 7 और धवन ने 3 रन बनाए थे।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए सैम करन पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने पहली गेंद पर रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। धवन ने दूसरी गेंद पर अपना खाता खोला। इस ओवर से भारत के खाते में 5 रन आए। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन, प्रसिद्ध कृष्णा।