India vs New Zealand, Ind vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत का अजेय अभियान जारी है। शुक्रवार को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा, क्योंकि हैमिल्टन में हुए तीसरे टी20 की तरह इस मैच का नतीजा भी सुपर ओवर में निकला। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने लगातार दो मैच सुपर ओवर में जीते हैं। इस बार भारत की जीत के हीरो शार्दूल ठाकुर और केएल राहुल बने। शार्दूल मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।
दोनों ही टीमों ने इस मैच में कई बदलाव किए। न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन की जगह टिम साउदी ने संभाली। उन्होंने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए। यह लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था। 19वें ओवर तक लग भी ऐसा ही रहा था कि न्यूजीलैंड मैच जीत जाएगी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे और उसके 7 विकेट गिरना शेष थे।
भारत की ओर से आखिरी ओवर शार्दूल ठाकुर ने फेंका। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रॉस टेलर को कैच आउट करा दिया। दूसरी गेंद पर डेरेल मिशेल ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर वे मिशेल रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर सैंटनर ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर शार्दूल ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच करा दिया। छठी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन सैंटनर रन आउट हो गए। चूंकि एक रन पूरा हो चुका था इसलिए दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
India vs New Zealand 4th T20 Score: यहां जानिए मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स
सुपर ओवर में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की। उनकी 6 गेंदों पर न्यूजीलैंड ने 13 रन बनाए। वे चौथी गेंद पर रन आउट भी हो गए। भारत को जीत के लिए 14 रन का लक्ष्य मिला। उसकी ओर से केएल राहुल और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सुपर ओवर फेंका।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score Streaming: Watch Here
राहुल ने साउदी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने दूसरी गेंद भी सीमा रेखा के पार भेजकर 4 रन बटोरे। तीसरी गेंद पर वे कैच आउट हो गए। हालांकि, साइड चेंज हो गई थी, इसलिए चौथी गेंद कोहली ने खेली। दूसरे छोर पर संजू सैमसन थे। कोहली ने चौथी गेंद पर 2 रन लिए और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। इस तरह भारतीय टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 4-0 से आगे हो गई।
पहली गेंद : केएल राहुल ने मारा छक्का।
दूसरी गेंद : दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
तीसरी गेंद : कैच आउट। संजू सैमसन क्रीज पर आए।
चौथी गेंद : विराट ने दो रन लिए।
पांचवीं गेंद: विराट ने चौका मारा।
भारत ने एक गेंद पहले ही मैच जीत लिया।
भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल सुपर ओवर खेलने के लिए आए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में भी साउदी ने ही सुपर फेंका था।
पहली गेंद : 2 रन
दूसरी गेंद : 4 रन
तीसरी गेंद : 2 रन, कैच छूटा
चौथी गेंद : सीफर्ट आउट। वॉशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़ा
पांचवीं गेंद: 4 रन
छठी गेंद : कोई रन नहीं।
कुल 13 रन बने। भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर फेंका। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो ने बल्ला संभाला।
लगातार दूसरे टी20 का फैसला सुपर ओवर से होगा। शार्दूल ठाकुर ने आखिरी ओवर फेंका। इसमें न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिरे। इसमें 2 रन आउट हुए। पिछला मैच भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया था।
मैच का आखिरी ओवर शार्दूल ठाकुर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रॉस टेलर को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। इसके साथ ही एक बार तीसरे टी20 मैच की याद ताजा हो गई।
न्यूजीलैंड की पारी का 15वां ओवर चहल ने फेंका। उनकी दूसरी गेंद पर सीफर्ट ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए। हालांकि, वे खुशकिस्मत रहे कि शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े जसप्रीत बुमराह से उनका कैच छूट गया।
खतरनाक बनते जा रहे कॉलिन मुनरो विराट कोहली के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 3 छकके की मदद से 47 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद टॉम ब्रूस क्रीज पर आए। लेकिन अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। वे खाता भी नहीं खोल पाए।
10 ओवर खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन मुनरो लगातार रन बना रहे हैं। भारत को यहां जल्द से जल्द एक विकेट झटकना होगा।
शार्दुल ठाकुर पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद लगातार दो गेंदों पर मुनरो ने चौके लगाए। ठाकुर का यह ओवर काफी महंगा रहा। इस ओवर से कुल 16 रन आए।
जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल का कैच केएल राहुल ने विकेट के पीछे भागते हुए लपका। राहुल की शानदार विकेटकीपिंग।
जसप्रीत बुमराह पारी का तीसरा ओवर लेकर आए। पहली तीन गेंदों से सिर्फ दो रन। पांचवीं गेंद पर मुनरो को रन आउट करने का मौका था, लेकिन शार्दुल ठाकुर ऐसा करने से चूक गए।
भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर पारी का आगाज कर रहे हैं। शार्दुल ठाकुर की पहली दो गेंदों से एक रन। ठाकुर के ओवर से 4 रन आए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 166 रनों की जरूरत है।
हैमिश बेनेट के 19वें ओवक में चौके जड़कर नवदीप सैनी ने बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम योगदान दिया। नवदीप सैनी के अलावा मनीष पांडे भी अच्छी लय में खेल रहे हैं।
भारत के 8वें बल्लेबाज के रूप में युजवेंद्र चहल पवेलियन लौटे। उन्हें टिम साउदी ने विकेट के पीछे सीफर्ट के हाथों कैच कराया। चहल ने 2 गेंद पर एक रन बनाए। चहल की जगह नवदीप सैनी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
टिम साउदी की गेंद पर मनीष पांडे ने जोरदार चौका लगाया। मनीष पांडे एक छोर से लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। दूसरी छोर पर शार्दुल ठाकुर गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
मिशेल सैंटनर की गेंद को पढ़ने में वॉशिंगटन सुंदर भूल कर बेठे और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। भारत की मुश्किलें बढ़ती हुई। अभी सात ओवर का खेल बचा है और भारत ने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं।
ईश सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में शिवम दुबे आउट हो गए। शिवम दुबे 9 गेंद में 12 कन बनातक टॉम ब्रुंस के हाथों कैच आउट हो गए।
अय्यर के बाद केेएल राहुल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। वे 26 गेंद पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईस सोढ़ी की गेंद पर डीप मिडविकेट पर मिशेल सैंटनर ने उनका कैच पकड़ा।
अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे ईश सोढ़ी की गेंद को क्रीज से बाहर निकलकर मारने के चक्कर में स्टम्प हो गए। टिम सीफर्ट ने शादनार विकेटकीपिंग का मुजाहिरा पेश किया। अय्यर एक रन ही बना पाए। उनकी जगह शिवम दुबे ने क्रीज संभाली।
विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। अय्यर इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी तीसरे नंबर पर हैं। उनसे टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है।
भारत को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट हैमिश बेनेट ने लिया। उन्होंने हैमिश के ओवर की पहली दोनों गेंदों पर चौके जड़े। इसके बाद तीसरी गेंद पर वे कवर में सैंटनर के हाथों कैच आउट हो गए।
संजू के आउट होने पर विराट कोहली ने क्रीज संभाली। इस बीच, केएल राहुल ने भी संजू के विकेट गिरने की भरपाई की। उन्होंने कुगलेइजन की पांचवींं गेंद पर छक्का जड़ा।
संजू सैमसन जल्दबाजी में दिखे। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने स्कॉट कुगलेइजन की तीसरी गेंद पर भी छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर बैठे और कवर में मिशेल सैंटनर के हाथों कैच हो गए।
न्यूजीलैंड : टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, हैमिश बेनेट, डेरेल मिशेल।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।
वेस्टपैक स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 2 टी20 मैच हुए हैं। दोनों न्यूजीलैंड ने जीते हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में टीम इंडिया बचे दो मुकाबलों में दूसरे खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती है। वॉशिंगटन सुंदर और चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 6 में जीत हासिल की है, जबकि 8 में उसे हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं। इसमें वह चार मैच जीतने में सफल रही है।
12 : कुल टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए
5 : पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती
7 : पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती
160 रन : पहली पारी में औसत स्कोर
133 रन : दूसरी पारी में औसत स्कोर