भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा वनडे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 336 रन बनाए। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में 4 विकेट पर 337 रन बना लिए।
इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 112 गेंद पर 124 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली। जेसन रॉय ने 52 गेंद पर 55 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 21 गेंद पर 27 और डेविड मलान 23 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इयॉन मॉर्गन की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिए।
धोनी आईपीएल के बेस्ट विकेटकीपर, सबसे ज्यादा कैच लेने में सुरेश रैना-विराट कोहली टॉप-5 में शामिल
मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 34 छक्के लगाए। इंग्लैंड की ओर से 20 और भारत की ओर से 14 छक्के लगाए। बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 10 और ऋषभ पंत-जॉनी बेयरस्टो ने 7-7 छक्के लगाए। इससे पहले टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 108, ऋषभ पंत ने 77 और विराट कोहली ने 66 रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के लगाए। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में शतक से चूकने वाले शिखर धवन 4 रन ही बना सके। क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 12 रन बनाए।
पंत ने 28 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया। ऐसा लग रहा था कि वे शतक लगा देंगे, लेकिन 77 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यह उनका वनडे क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 71 रन बनाए थे। राहुल ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। राहुल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की।
IPL 2021 से पहले स्टार स्पिनर ने सुनाया दिल का हाल, देखें Video
[ie_ipl_scorecard match_id=49848]
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। अब सीरीज का निर्णायक यानि फाइनल मुकाबला 28 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में 66 रन से जीती थी।
35वें ओवर में 285 रन पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने बेन स्टोक्स को 99 रन पर पवेलियन भेजा। कोहली ने उनका कैच लिया। अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को दो झटके दिए। उन्होंने बेयरस्टो और कप्तान जोस बटलर को आउट किया। बेयरस्टो ने 112 बॉल पर 124 रन बनाए। बटलर खाता भी नहीं खोल सके। 287 रन पर इंग्लैंड 4 विकेट गंवा चुकी।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शतक से चूक गए हैं। उन्हें 99 रन के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। स्टोक्स ने 52 गेंद पर 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 10 लंबे-लंबे छक्के लगाए। जॉनी बेयरस्टो 109 गेंद पर 123 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेसन रॉय ने बेयरस्टो के साथ 102 बॉल पर 110 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस तरह यह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 13 बार 100+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है। रॉय-बेयरस्टो की जोड़ी ने अब तक 47 पारियों में ओपनिंग की। उन्होंने जो रूट और ओएन मोर्गन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। रूट और मोर्गन ने 75 पारियों में 12 बार 100+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।
जेसन रॉय ने अपनी 19वीं वनडे फिफ्टी लगाई। वे 52 बॉल पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रॉय को रोहित शर्मा के थ्रो पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रनआउट किया। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में 59 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 41 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 25 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने चार चौके लगाए हैं।
टीम इंडिया ने लगातार 5वें वनडे में 300+ रन का स्कोर बनाया है। ऐसा उसने दूसरी बार किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2017 में लगातार 5 वनडे में यह उपलब्धि हासिल की थी। तब इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच में यह स्कोर बनाया था। इस बार दो मैच में यह कारनामा किया है।
ऋषभ पंत ने वनडे में दूसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। टॉम करन ने ही उन्हें जेसन रॉय के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर हैं।
लोकेश राहुल वनडे में 5वां शतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 114 बॉल पर 108 रन की पारी खेली। टॉम करन की बॉल पर टॉपले ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे हैं।
केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाया। उन्होंने 44वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। राहुल ने अपनी पारी में अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगाए। पिछली बार भारत के लिए किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया था तो वे राहुल ही थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल फरवरी में शतक ठोका था।
इंग्लैंड के हरफनमौलाा बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान गेंद पर लार लगाने के कारण मैदानी अंपायरों ने आधिकारिक चेतावनी दी । यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया । मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंदर शर्मा ने कप्तान जोस बटलर को चेताया । उन्होंने इसी ओवर में स्लिप में रीसे टॉपली की गेंद पर शिखर धवन का कैच भी लपका । कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है । स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है । उन्होंने अहमदाबाद में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था ।
विराट कोहली 79 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। वनडे करियर में उन्होंने अपनी 62वीं फिफ्टी लगाई। आदिल राशिद ने वनडे में उन्हें तीसरी बार शिकार बनाया। कोहली ने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 141 बॉल पर 121 रन की पार्टनरशिप की।
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 62वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इसके तुरंत बाद आदिल रशीद को लंबा छक्का मारा। कोहली ने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। राहुल भी अर्धशतक के करीब हैं।
मैच में कोहली को एक जीवनदान मिला। 22वें ओवर की आखिरी बॉल पर इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने कोहली का कैच छोड़ा। यह आदिल राशिद का ओवर था। इस समय कोहली 35 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा सैम करने के ओवर की चौथी गेंद पर आदिल रशीद के हाथों कैच हो गए। रोहित ने 25 गेंद में 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। रोहित की जगह केएल राहुल क्रीज पर आए हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है। ऐसे में विराट और राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
भारत को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। रीसे टॉपले ने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन को बेन स्टोक्स के हाथों दूसरी स्लिप पर कैच कराया। स्टोक्स ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। धवन 17 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने सैम करन को चौका जड़ा। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 13 रन था। रोहित ने 8 रन बनाए थे। विराट का खाता नहीं खुला था।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर सैम करन लेकर आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। धवन ने आखिरी गेंद पर 3 रन लिए। दूसरा ओवर रीसे टॉपले ने फेंका। इस ओवर में धवन और रोहित एक-एक रन ही बना पाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन था। धवन ने 4 और रोहित ने 2 रन बनाए थे।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, टॉम करन, रीस टॉपले।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।