कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर की खेल गतिविधियों पर विराम लग गया है। दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में लॉकडाउन है। ऐसे में डीडी स्पोर्ट्स क्रिकेट फैंस के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर पुराने मैचों की हाईलाइट्स दिखा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स पर आज यानी 13 अप्रैल 2020 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में 11 से 15 मार्च तक खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच के हाईलाइट्स का प्रसारण हुआ।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता टेस्ट में 171 रन से हराया था। फॉलोऑन खेलने के बाद टेस्ट जीतने वाला तीसरा देश बना। हरभजन सिंह ने 6 और सचिन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए। वीवीएस लक्ष्मण ने 281 और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की पारी खेली। हरभजन ने पहली पारी में भी 6 विकेट लिए थे।

टीम इंडिया की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी, जबकि कंगारू टीम का नेतृत्व स्टीव वॉ कर रहे थे। आइए जानते हैं कि उस ऐतिहासिक मैच में दोनों टीमों के किन-किन बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वहीं, गेंदबाजों ने किस तरह विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

Live Blog

Highlights

    18:07 (IST)13 Apr 2020
    भारत 171 रन से जीता

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता टेस्ट में 171 रन से हरा दिया है। फॉलोऑन खेलने के बाद टेस्ट जीतने वाला तीसरा देश बना। हरभजन सिंह ने 6 और सचिन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए। वीवीएस लक्ष्मण ने 281 और राहुल द्रविड़ ने 180 रन की पारी खेली। हरभजन ने पहली पारी में भी 6 विकेट लिए थे।

    17:59 (IST)13 Apr 2020
    सचिन की जादुई गेंदबाजी

    सचिन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडेन और शेन वॉर्न को आउट कर दिया। गिलक्रिस्ट और वॉर्न खाता भी नहीं खोल सके। हेडेन ने 67 रन बनाए।

    17:53 (IST)13 Apr 2020
    हेडेन का अर्धशतक, वॉ आउट

    मैथ्यू हेडेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर, हरभजन सिंह ने स्टीव वॉ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वॉ ने 24 रन बनाए।

    17:47 (IST)13 Apr 2020
    जस्टिन लेंगर आउट

    हरभजन सिंह ने जस्टिन लेंगर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। लेंगर ने 28 रन बनाए। सदगोपन रमेश ने उनका कैच लिया।

    17:44 (IST)13 Apr 2020
    भारत को मिली पहली सफलता

    हरभजन सिंह ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने माइकल स्लेटर (43) को गांगुली के हाथों कैच कराया।

    17:33 (IST)13 Apr 2020
    गांंगुली ने पारी घोषित की

    भारत ने 7 विकेट पर 657 रन बनाकर पारी घोषित की। लक्ष्मण ने 281 और द्रविड़ ने 180 रन की पारी खेली। लक्ष्मण भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

    17:28 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण और द्रविड़ आउट

    वीवीएस लक्ष्मण की मैराथन पारी का आखिरकार अंत हो गया। वे 281 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्ग्रा की गेंद पर रिकी पोंटिंग ने उनका कैच लिया। इसके कुछ देर बाद ही राहुल द्रविड़ 180 रन बनाकर रन आउट हो गए।

    17:17 (IST)13 Apr 2020
    द्रविड़ के 150 रन

    राहुल द्रविड़ ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लक्ष्मण के साथ मिलकर बढ़त 300 के पार पहुंचा दी है।

    17:05 (IST)13 Apr 2020
    द्रविड़ का शतक

    राहुल द्रविड़ ने शेन वॉर्न की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने लक्ष्मण के साथ 250 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

    17:00 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण का दोहरा शतक

    वीवीएस लक्ष्मण ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

    16:51 (IST)13 Apr 2020
    राहुल द्रविड़ का अर्धशतक

    राहुल द्रविड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। साथ ही भारत ने 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    16:45 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण के 150 रन पूरे

    वीवीएस लक्ष्मण ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया है।

    16:36 (IST)13 Apr 2020
    भारत ने बढ़त बनाई

    मैच में पहली बार भारतीय टीम ने बढ़त बनाई है। उसने ऑस्ट्रेलिया के 274 रन के लीड को खत्म कर दिया है। वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

    16:28 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण का शतक

    पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाल लिया है।

    16:27 (IST)13 Apr 2020
    मैक्ग्रा ने गांगुली को किया आउट

    ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने कप्तान सौरव गांगुली को 48 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। राहुल द्रविड़ क्रीज पर उतरे हैं।

    16:15 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण का अर्धशतक

    वीवीएस लक्ष्मण ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है।

    16:09 (IST)13 Apr 2020
    सचिन 10 रन पर आउट

    भारत को तीसरा झटका सचिन तेंदुलकर के रूप में लगा। जेसन गिलेस्पी ने उन्हें 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। सौरव गांगुली क्रीज पर उतरे हैं।

    16:03 (IST)13 Apr 2020
    शिवसुंदर दास हिटविकेट

    भारतीय ओपनर शिवसुंदर दास शानदार शुरुआत के बाद हिटविकेट आउट हो गए। उन्होंने 39 रन की पारी खेली।

    15:55 (IST)13 Apr 2020
    दूसरी पारी में भारत को लगा पहला झटका

    दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत की। सदगोपन रमेश और शिवसुंदर दास ने 52 रन की साझेदारी की। रमेश 30 रन बनाकर वार्न की गेंद पर आउट हुए।

    15:50 (IST)13 Apr 2020
    भारतीय पारी सिमटी

    भारतीय टीम पहली पारी में 171 रनों पर सिमट गई। वीवीएस लक्ष्मण 59 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया पहली पारी में 273 रन पीछे रह गई।

    15:47 (IST)13 Apr 2020
    लक्ष्मण का अर्धशतक

    वीवीएस लक्ष्मण ने मैराथन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है।

    15:40 (IST)13 Apr 2020
    दूसरे दिन का खेल खत्म

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। वीवीएस लक्ष्मण नाबाद हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने 3 विकेट लिए।

    15:33 (IST)13 Apr 2020
    वार्न का चला जादू

    शेन वॉर्न ने राहुल द्रविड़ को बोल्ड कर दिया। राहुल ने 25 रन बनाए। वार्न ने 7वीं बार द्रविड़ को आउट किया। इसके तुरंत बाद माइकल कास्प्रोविज ने सौरव गांगुली (23 रन) को आउट कर दिया।

    15:26 (IST)13 Apr 2020
    सचिन तेंदुलकर आउट

    ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। सचिन ने 10 रन बनाए।

    15:22 (IST)13 Apr 2020
    एस एस दास आउट

    भारत को दूसरा झटका शिवसुंदर दास के रूप में लगा। वे 20 रन बनाकर एडम गिलक्रिस्ट को कैच थमा बैठे। ग्लेन मैक्ग्रा को पहली सफलता मिली।

    15:15 (IST)13 Apr 2020
    भारत को लगा पहला झटका

    जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। सदगोपन रमेश खाता खोले बगैर रिकी पोंटिंग को कैच थमा बैठे।

    15:13 (IST)13 Apr 2020
    ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त

    हरभजन सिंह ने स्टीव वॉ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त कर दी। उन्होंने 7 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए। स्टीव वॉ ने 110 रन बनाए।

    15:09 (IST)13 Apr 2020
    स्टीव वॉ का शतक

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव वॉ ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में करियर का 25वां शतक लगाया।

    15:06 (IST)13 Apr 2020
    हरभजन को मिली सफलता

    हरभजन सिंह ने टेस्ट के दूसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जेसन गिलेस्पी को सदगोपन रमेश के हाथों कैच कराया। गिलेस्पी ने 46 रन बनाए।

    14:59 (IST)13 Apr 2020
    स्टीव वॉ का अर्धशतक

    स्टीव वॉ ने अपना अर्धशतक चौका लगाकर पूरा किया। उन्होंने जेसन गिलेस्पी के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया है।

    14:51 (IST)13 Apr 2020
    पहले दिन का खेल खत्म

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पहली पारी में 8 विकेट पर 291 रन बनाए। मैथ्यू हेडेन ने 97 और जस्टिन लेंगर ने 57 रन का योगदान दिया। हरभजन सिंह ने 5 विकेट लिए।

    14:48 (IST)13 Apr 2020
    गांगुली को मिली सफलता

    सौरव गांगुली ने माइकल कास्प्रोविज को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका दिया। जेसन गिलेस्पी क्रीज पर टिके हुए हैं।

    14:44 (IST)13 Apr 2020
    हरभजन की हैट्रिक

    हरभजन सिंह ने लगातार तीन गेंद पर रिकी पोंटिंग, मार्क वॉ और शेन वॉर्न को आउट कर हैट्रिक ली है। वे टेस्ट मैचों में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

    10:22 (IST)13 Apr 2020
    भारत की प्लेइंग इलेवन

    भारत: सौरव गांगुली (कप्तान), शिव सुंदर दास, सदागोपन रमेश, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, नयम मोंगिया (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जहीर खान, वेंकटपति राजू, वेंक्टेश प्रसाद।

    10:11 (IST)13 Apr 2020
    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया: स्टीव वॉ (कप्तान), मैथ्यू हेडन, माइकल स्लाटर, जस्टिन लैंगर, मार्क वॉ, रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), जेसन गिलेस्पी, शेन वॉर्न, माइकल कास्प्रोविच, ग्लेन मैक्ग्रा।