कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में खेल की प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित हो चुकी हैं। खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं। भारत में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर अपनी 20 साल की उम्र वाली तस्वीर शेयर कर रहे हैं। यह #meat20 के नाम से ट्रेंड हो रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग पहले ही अपनी तस्वीर शेयर कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम भी जुड़ गया है।

हार्दिक ने सोमवार यानी 20 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वे भाई क्रुणाल पंड्या के साथ दिखाई दे रहे थे। हार्दिक ने लिखा- स्वैग मेरा देसी है। हालांकि, ये फोटो उनकी 20 साल की उम्र वाली नहीं है। 2011 में तो हार्दिक 17 साल के थे। उसी साल टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वनडे वर्ल्ड कप जीती थी। पंड्या ने तस्वीर डालकर यह भी लिखा- समय कैसे बदलता है। उस समय क्रुणाल 20 साल के थे।

 

View this post on Instagram

 

Throwback to 2011 How time changes @krunalpandya_official Swag mera desi hai

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on


हार्दिक ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, लोग उन्होंने ट्रोल करने लगे। टीम इंडिया के सदस्य शिखर धवन ने इसे जबरदस्त बताया तो श्रेयस अय्यर ने दोनों भाईयों को करण-अर्जुन कहा। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मुनाफ पटेल ने सॉलिड बताया। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कमेंट में कुछ लिखा नहीं, लेकिन उन्होंने हंसने वाली तीन इमोजी डाल दी। इस फैंस काफी मजे ले रहे हैं। एक फैन को विमल पाना मसाला याद आ गया।


हार्दिक लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हार्दिक अपनी फैमिली के साथ दिखाई दे रहे थे। नताशा और क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा कुत्तों को रगड़-रगड़कर नहलाते दिख रही हैं। पांड्या पानी डालकर उन दोनों की सहायता कर रहे हैं। हार्दिक अक्टूबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं। वे चोट के कारण टीम से बाहर थे। जब उनकी वापसी हुई तो कोरोनावायरस के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ही रद्द हो गई।