Harbhajan singh give ration to 5000 poor family: नोवल कोरोनावायरस के खिलाफ देश में जारी जंग के लिए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पहल की है। उन्होंने अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ 5,000 परिवारों को राशन देने का वादा किया है। हरभजन ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी सार्वजनिक की। साथ ही खबर की पुष्टि करने के लिए अपनी पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
हरभजन ने अपनी पोस्ट में लिखा, सर्वशक्तिमानके आशीर्वाद से मैं और गीता जालंधर में रहने वाले उन 5000 परिवारों को राशन बांटने का वादा करते हैं। जो इस कठिन समय में अपने परिजनों का पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हरभजन ने कहा कि हम जितना संभव हो सकता है इस मुश्किल समय में अपने शहर के लोगों की मदद की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षित रहें, घर के अंदर रहें और सकारात्मक रहें।
टर्बनेटर के नाम से प्रसिद्ध इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने यह फैसला ऐसा समय लिया है, जब कोविड 19 के कारण कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके सामने खाने-पीने की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 292 ठीक भी हो चुके हैं। पूरी दुनिया में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इनमें से करीब 70 हजार अपनी जान गंवा चुके हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
Satnam waheguru.. bas Himmat hosla dena @Geeta_Basra and I pledge to distribute ration to 5000 families from today May waheguru bless us all pic.twitter.com/s8PDS9yet1
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 5, 2020
हरभजन इस समय मुंबई में हैं। यह पूछने पर कि मुंबई से जालंधर में कैसे परिवारों को राशन पहुंचा पाएंगे। तब उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं दौलतपुरी में था। वहां मेरे करीबी मित्रों ने 500 गरीब परिवारों को सूखा राशन बांटा था। मैंने जालंधर के डीसी से खुद बात की है। उनके कहे के मुताबिक मेरे मित्र इस काम को सफल बनाएंगे। यही नहीं हम ऐसे लोगों को खाना भी देंगे जिनके पास इस नौकरी और रहने को घर नहीं है।