भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और उनके पूर्व सहयोगी युवराज सिंह ने कोविड 19 के प्रकोप के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के लिए आर्थिक मदद देने को लेकर सोशल मीडिया पर अपील की थी। इसके बाद दोनों ही ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद युवराज सिंह ने मामले में अपना रुख साफ कर दिया था। वहीं, हरभजन सिंह ने चुप्पी साध ली थी। अब उनके समर्थन में उनकी एक्ट्रेस वाइफ गीता बसरा सामने आईं हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा है कि ऐसे समय में भी लोगों के पास दूसरे के दोष ढूंढ़ने का समय है।
उन्होंने ऐसा क्यों कहा के सवाल पर बसरा बताती हैं, ‘वे (हरभजन) कहते हैं कि उन्हें पता है कि उनका देश उनके लिए क्या मायने रखता है। यह बिल्कुल वैसा है जैसे कि वे भारत के लिए जीते हैं और भारत के लिए मरेंगे। उनका देश हमेशा पहले पायदान पर रहेगा। जब भी उन्होंने क्रिकेट खेला, उन्होंने दिल से खेला। हर कोई जानता है कि उनके लिए भारत क्या मायने रखता है।’
बता दें कि हरभजन और युवराज के ट्वीट के तुरंत बाद ट्विटर पर #ShameonYuviBhajji ट्रेंड करने लगा था। यूजर्स ने अफरीदी की मदद करने की मांग करने के लिए उन पर जमकर भड़ास निकाली थी। युवराज ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि सबसे कमजोर लोगों की मदद करने वाला एक संदेश कैसे दोषपूर्ण हो सकता है…।’, युवराज के इस ट्वीट को हरभजन ने रीट्वीट किया था।
बसरा कहते हैं, ‘यह सद्भावना संकेत अफरीदी की मदद करने के लिए था। उन्होंने अफरीदी के साथ क्रिकेट खेला है। उनकी वर्षों पुरानी दोस्ती है। वे अपने देश के लिए अपनी कोशिश कर रहे हैं। हरभजन ने अच्छे काम का समर्थन करने के लिए और अधिक लोगों को प्रेरित किया।’ हरभजन और गीता बसरा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दीं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?