TATA IPL Auction 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। 182 खिलाड़ी बिके और 639 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।

TATA IPL Auction 2025 LIVE Streaming: Watch Here

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 24 नवंबर को श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। थोड़ी देर बाद ही ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो,यश ढुल और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम पहले दिन अनसोल्ड रहे। दूसरे दिन, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम अनसोल्ड रहे।

Live Updates

TATA IPL Auction 2025 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन के अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

21:48 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates:निशांत सिंधू को गुजरात और समीर रिजवी को दिल्ली ने खरीदा

निशांत सिंधू को खरीदने में गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। वह 30 लाख में बिके। 30 लाख बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को दिल्ली ने 95 लाख रुपये में खरीदा।

21:43 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अभिनव सादरंगी को हैदराबाद ने 3.20 करोड़ में खरीदा

अभिनव सादरंगी को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

21:38 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: यश ढुल को किसी टीम ने नहीं खरीदा

यश ढुल को किसी टीम ने नहीं खरीदा। ढुल की कप्तानी में भारत अंडर-19 वर्ल्ड जीत चुका है। वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

21:35 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: कोलकाता से खेलेंगे अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी को लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 3 करोड़ में खरीदा। करुण नायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा।

21:32 (IST) 24 Nov 2024
नेहल वढेरा को पंजाब ने खरीदा

नेहल वढेरा को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

21:27 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: अथर्व तायडे को हैदराबाद ने खरीदा

अनकैप्ड बल्लेबाजों की बोली लग रही है। अथर्व तायडे के लिए सबसे पहले बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा।

20:58 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: नूर अहमद को चेन्नई ने खरीदा

नूर अहमद को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 5 करोड़ में खरीदा।

20:55 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: हसरंगा को राजस्थान ने खरीदा

वानिंदु हसरंगा के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

20:51 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE:एडम जंपा को सनराइजर्स ने खरीदा

एडम जंपा के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा। अफगानिस्तान के वकार असलामशेख अनसोल्ड रहे।

20:49 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE:सनराइजर्स से खेलेंगे राहुल चाहर

राहुल चाहर को खरीदने में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने RTM नहीं किया।

20:45 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: महेश तीक्ष्णा को राजस्थान ने खरीदा

महेश तीक्ष्णा के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 4.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

20:42 (IST) 24 Nov 2024
ट्रेंट बोल्ट को मुंबई ने 12.50 करोड़ में खरीदा

ट्रेंट बोल्ट के लिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 12.50 करोड़ में खरीदा। तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगेगी।

20:37 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: खलील अहमद को चेन्नई और नटराजन को

खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.80 करोड़ में खरीदा। टी नटराजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई। नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

20:28 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: नॉर्खिया को कोलकाता और आर्चर को राजस्थान ने खरीदा

एनरिख नॉर्खिया को कोलकाता ने 6.50 करोड़ में खरीदा। जोफ्रा आर्चर के लिए लखनऊ, राजस्थान और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

20:20 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ में खरीदा

आवेश खान के लिए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 9.75 करोड़ में खरीदा।

20:14 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात ने 9.50 करोड़ में खरीदा

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 9.50 करोड़ में खरीदा।

20:08 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: जोश हेजलवुड को बेंगलुरु ने 12.50 करोड़ में खरीदा

अगले सेट में तेज गेंदबाजों की बोली लग रही है। जोश हेजलवुड के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। बेंगलुरु ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

20:04 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: जितेश शर्मा को बेंगलुरु ने खरीदा

जितेश शर्मा के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 7 करोड़ में बेंगलुरु ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने RTM का इस्तेमाल किया। बेंगलुरु ने बोली 11 करोड़ तक बढ़ाई। जितेश को बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ा।

19:58 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: इशान किशन को सनराइजर्स ने 11.25 करोड़ में खरीदा

इशान किशन को खरीदने में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स हैदराबाद की 10 करोड़ के बाद एंट्री। सनराइजर्स ने 11.25 करोड़ में खरीदा।

19:48 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: गुरबाज को 2 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

रहमानुल्लाह गुरबाज को 2 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। गुरबाज पहले भी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा था।

19:47 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: फिल साल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा

फिल साल्ट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। बेंगलुरु ने 11.50 करोड़ में खरीदा।

19:40 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: जॉनी बेयरस्टो अनसोल्ड

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो अनसोल्ड रहे। वह पंजाब किंग्स के लिए पिछले साल खेले थे।

19:38 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: क्विंटन डिकॉक

क्विंटन डिकॉक के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी बोली लगाई। कोलकाता ने 3.60 करोड़ में खरीदा।

19:34 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: विकेटकीपर्स की लगेगी बोली

अगले सेट में विकेटकीपर बैटर्स की बोली लगेगी। इशान किशन और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

19:22 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 4.20 करोड़ में खरीदा

ग्लेन मैक्सवेल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

19:16 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: लखनऊ से खेलेंगे मिचेल मार्श

मिचेल मार्श को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खलरीदने में दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 3.40 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया।

19:12 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने खरीदा

मार्कस स्टोइनिस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ में खरीदा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया।

19:05 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: वेंकटेश अय्यर को कोलकाता ने 23.75 करोड़ में खरीदा

वेंकटेश अय्यर को खरीदने में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 23.75 करोड़ में खरीदा।

18:58 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स में रविचंद्रन अश्विन की वापसी

रविचंद्रन अश्विन को खरीदने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 9.75 करोड़ में खरीदा।

18:53 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: फिर चेन्नई से खेलेंगे रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को पंजाब ने 3.20 करोड़ में खरीदा। चेन्नई ने RTM का इस्तेमाल किया। पंजाब ने 4 करोड़ तक बोली बढ़ाई। चेन्नई ने 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।