TATA IPL Auction 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। 182 खिलाड़ी बिके और 639 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।
TATA IPL Auction 2025 LIVE Streaming: Watch Here
मेगा ऑक्शन के पहले दिन 24 नवंबर को श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। थोड़ी देर बाद ही ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।
वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा।
मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो,यश ढुल और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम पहले दिन अनसोल्ड रहे। दूसरे दिन, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम अनसोल्ड रहे।
TATA IPL Auction 2025 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन के अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।
विजयकांत व्यासकांत अनसोल्ड रहे। अकील होसैन अनसोल्ड रहे। आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। केशव महाराज अनसोल्ड रहे। इसके साथ ही लंच ब्रेक हो गया। आगे एक्सीलरेटेड ऑक्शन होगा।
अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। अल्लाह गजनफर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 4.80 करोड़ में खरीदा।
आकाशदीप को खरीदने में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 8 करोड़ में खरीदा। लॉकी फर्ग्युसन ने पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
दीपक चाहर के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ में खरीदा।
पंजाब किंग्स ने मुकेश कुमार को 6.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। पंजाब ने बोली बढ़ाकर 8 करोड़ किया। दिल्ली ने मुकेश को अपने साथ जोड़ा।
भुवनेश्वर कुमार के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा।
तुषार देशपांडे के चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा। गेराल्ड कोएटजी के लिए जंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा।
शाई होप अनसोल्ड रहे। रयान रिकेल्टन को 1 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। केएस भरत अनसोल्ड रहे। जोश इंग्लिस को खरीदने में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 2.60 करोड़ में खरीदा। एलेक्स कैरी अनसोल्ड रहे। डोनोवन फरेरा अनसोल्ड रहे।
नितीश राणा को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बोली लगाई। 4.20 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
डेरिल मिचेल अनसोल्ड रहे। क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बेंगलुरु ने क्रुणाल को 5.75 करोड़ में खरीदा।
मार्को यानसेन के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। 7 करोड़ में पंजाब ने खरीदा।
सैम करन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 2.40 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा था। पंजाब किंग्स ने काफी विचार-विमर्श के बाद RTM इस्तेमाल न करने का फैसला किया।
शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे। वॉशिंगटन सुंदर के लिए गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई। गुजरात ने 3.20 करोड़ में खरीदा।
वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल 1.50 करोड़ में बिके। कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। फाफ डुप्लेसिस को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे।
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन खिलाड़ियों की बोली लगनी शुरू हो गई है। केन विलियमसन अनसोल्ड रहे। ग्लेन फिलिप्स भी अनसोल्ड रहे।
ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन शुरू होने से पहले पांच सेटों में 84वें से 116वें नंबर तक कुल 32 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पूरी लिस्ट यहां देखें
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन 25 नवंबर को है। पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
अनकैप्ड स्पिनर्स की बोली लग रही है। सुयश शर्मा को 2.60 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। कर्ण शर्मा को 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। मयंक मारकंडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा। पीयूष चावला अनसोल्ड रहे। कुमार कार्तिकेय को राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा। मानव सुथार को 30 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। श्रेयस गोपाल अनसोल्ड रहे। इसके साथ ही पहले दिन का ऑक्शन समाप्त हो गया। पहले दिन 12 सेट में बोली लगी।
वैशाख विजय कुमार को पंजाब किंग्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा। वैभव अरोड़ा के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 1.80 करोड़ में खरीदा। यश ठाकुर को पंजाब ने 1.60 करोड़ में खरीदा। कार्तिक त्यागी अनसोल्ड रहे। सिमरजीत सिंह को 1.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
आकाश मधवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 1.20 करोड़ में खरीदा। मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा।
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की बोली लग रही है। रसिख डार 2 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। बेंगलुरु ने 6 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।
अनुज रावत को 30 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। आर्यन जुयाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। उपेंद्र यादव अनसोल्ड रहे। लवनीत सिसोदिया अनसोल्ड रहे। विष्णु विनोद को पंजाब किंग्स ने 95 लाख में खरीदा।
रॉबिन मिंज को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने 65 लाख में खरीदा।
अनकैप्ड विकेटकीपर्स की बोली लग रही है। कुमार कुशाग्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 65 लाख में खरीदा।
आशुतोष शर्मा के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली भी बाद में रेस में शामिल। दिल्ली ने 3.80 करोड़ में खरीदा। उत्कर्ष सिंह अनसोल्ड रहे।
महिपाल लोमरोर को खरीदने में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। 1.70 करोड़ में गुजरात ने खरीदा।
विजय शंकर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा।
हरप्रीत बरार के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 1.50 करोड़ में खरीदा।
अब्दुल समद को खरीदने में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 4.20 करोड़ में खरीदा।
नमन धीर को खरीदने में मुंबई इंडियंस,दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 3.40 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने RTM का इस्तेमाल किया। राजस्थान ने बोली बढ़ाकर 5.25 करोड़ किया। मुंबई से नमन फिर खेलते दिखेंगे।
