TATA IPL Auction 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। 182 खिलाड़ी बिके और 639 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।

TATA IPL Auction 2025 LIVE Streaming: Watch Here

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 24 नवंबर को श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। थोड़ी देर बाद ही ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो,यश ढुल और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम पहले दिन अनसोल्ड रहे। दूसरे दिन, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम अनसोल्ड रहे।

Live Updates

TATA IPL Auction 2025 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन के अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

22:47 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके और 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके और 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।

22:39 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा

क्रुणाल राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा। लिजाड विलियमस को 75 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। शिवम मावी अनसोल्ड। कुलवंत खेजरोलिया को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख में खरीदा। ओटनील बार्टमैन अनसोल्ड रहे। लुंगी एनगिडी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 करोड़ में खरीदा। अभिनंदन सिंह को बेंगलुरु ने 30 लाख में खरीदा। राज लिम्बानी अनसोल्ड रहे। अशोक शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा। विग्नेश पुथुर को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। मोहित राठी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 30 लाख में खरीदा। इसके साथ ही मेगा ऑक्शन समाप्त।

22:09 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ ने 30 लाख में खरीदा

तनुश कोटियान अनसोल्ड रहे। अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। एलआर चेतन अनसोल्ड रहे। मुरुगन अश्विन अनसोल्ड। मैथ्यू ब्रीटजेक को लखनऊ ने 75 लाख में खरीदा। ब्रेंडन किंग अनसोल्ड रहे। गस एटकिंसन अनसोल्ड रहे। सिकंदर रजा अनसोल्ड। टॉम लैथम अनसोल्ड रहे। क्वेना मफाका को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा । लुईस डु प्लॉय अनसोल्ड। प्रवीण दुबे को पंजाब किंग्स ने 30 लाख में खरीदा। अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा। शिवालिक शर्मा और मैथ्यू शॉर्ट अनसोल्ड। मानवंत कुमार को 30 लाख में खरीदा। कुलवंत खेजरोलिया अनसोल्ड। ओटनील बार्टमैन अनसोल्ड। संदीप वॉरियर अनसोल्ड। तेजस्वी दहिया अनसोल्ड। करीम जनत को गुजरात ने 75 लाख में खरीदा। राज लिंबानी अनसोल्ड। बेवन जॉन जैकब्स को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा। अतीत शेठ अनसोल्ड। त्रिपुर्ण विजय को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा। माधव तिवारी को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा। ख्रीवित्सो केंसे अनसोल्ड रहे।

21:40 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अर्जुन तेंदुलकर अनसोल्ड

शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड। डेनोवेन फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में खरीदा। स्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा। पुखराज मान अनसोल्ड। अनुकुल रॉय को 40 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वंश बेदी को 55 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। हार्विक देसाई अनसोल्ड। अर्जुन तेंदुलकर अनसोल्ड रहे। प्रिंस चौधरी अनसोल्ड। प्रशांत सोलंकी अनसोल्ड। डेवाल्ड ब्रेविस अनसोल्ड। मोइन अली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ में खरीदा। उमरान मलिक को कोलकाता ने 75 लाख में खरीदा। सचिन बेबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा। आंद्रे सिद्धार्थ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख में खरीदा। राजवर्धन हंगरगेकर को लखनऊ ने 30 लाख में खरीदा।

21:32 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: डेविड वॉर्नर अनसोल्ड

देवदत्त पडिक्कल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा। डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रहे। लवनिछ सिसोदिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा। अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे। पीयूष चावला अनसोल्ड रहे। मयंक अग्रवाल अनसोल्ड रहे। ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ में खरीदा। अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा।

20:40 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: क्या अर्जुन तेंदुलकर की बोली लगेगी?

मेगा ऑक्शन आखिरी स्टेज में है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बोली अबतक नहीं लगी है। एक्सीलरेटेड ऑक्शन में उनकी बोली लग सकती है। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।

20:36 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: इशान मलिंगा को सनराइजर्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा

अविनाश सिंह अनसोल्ड। संजय यादव अनसोल्ड रहे। इशान मलिंगा के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान रॉयल्स भी रेस में। इशान मलिंगा को सनराइजर्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा। उमंग कुमार अनसोल्ड रहे। दिग्विजय देशमुख अनसोल्ड रहे। यश डबास अनसोल्ड। मेगा ऑक्शन अपने अंतिम चरण में है। अब फ्रेंचाइजियों को 3-5 खिलाड़ियों को नॉमिनेट करना होगा। एक्सीलरेटेड ऑक्शन में उनकी बोली लगेगी।

20:28 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोडृ में बिके

ब्रेंडन मैकम्यूलन अनसोल्ड रहे। अतीत शेठ अनसोल्ड। विजयकुमार अनसोल्ड। रस्टन चेज अनसोल्ड रहे। नाथन स्मिथ अनसोल्ड। काइल जेमीसन अनसोल्ड रहे। क्रिस जॉर्डन अनसोल्ड रहे। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ में खरीदा। रिपल पटेल अनसोल्ड।

20:22 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: पायला अविनाश को पंजाब किंग्स ने 30 लाख में खरीदा

तेजस्वी दहिया अनसोल्ड रहे। लांस मॉरिस अनसोल्ड रहे। ओली स्टोन अनसोल्ड रहे। पायला अविनाश को पंजाब किंग्स ने 30 लाख में खरीदा। रामकृष्णा घोष के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख में खरीदा। राज लिंबानी अनसोल्ड रहे। शिवा सिंह अनसोल्ड रहे। अंशुमन हुड्डा अनसोल्ड रहे। सत्यनारायण राजू को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। ड्वेन प्रीटोरियस अनसोल्ड रहे। ब्लेसिंग मुजरबानी अनसोल्ड रहे।

20:15 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: लुंगी एनगिडी अनसोल्ड

माइकल ब्रेसवेल अनसोल्ड रहे। जेमी ओवर्टन को चेन्नई सुपर किंग्स 1.50 करोड़ में खरीदा। ओटनील बार्टमैन अनसोल्ड रहे। जेवियर बार्टलेट को पंजाब किंग्स ने 80 लाख में खरीदा। दिलशान मदुशंका अनसोल्ड रहे। एडम मिल्न अनसोल्ड रहे। लुंगी एनगिडी अनसोल्ड रहे। विलियम ओरुके अनसोल्ड रहे। चेतन सकारिया अनसोसल्ड रहे। संदीप वॉरियर अनसोल्ड रहे। अब्दुल बासित अनसोल्ड रहे। युवराज चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। कमलेश नागरकोटी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख में खरीदा।।

19:55 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: मुशीर खान को पंजाब किंग्स ने खरीदा

इमानजोत चहल अनसोल्ड रहे। मुशीर खान के लिए पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख में खरीदा। सूर्यांश शेडगे को पंजाब ने 30 लाख में खरीदा। कुलवंत खेजरोलिया अनसोल्ड। दिवेश शर्मा अनसोल्ड। नमन तिवारी अनसोल्ड। प्रिंस यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा।

19:50 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: लखनऊ ने शमार जोसेफ को 75 लाख में अपने साथ जोड़ा

नाथन एलिस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 1.40 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने RTM करने का फैसला किया। चेन्नई ने बोली बढ़ाकर 2 करोड़ किया और अपने साथ जोड़ा। शमार जोसेफ को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने RTM किया। मुंबई ने बोली नहीं बढ़ाई। लखनऊ ने शमार जोसेफ को 75 लाख में अपने साथ जोड़ा। शिवम मावी अनसोल्ड। नवदीप सैनी अनसोल्ड। सलमान निजार अनसोल्ड रहे। अनिकेत वर्मा के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। राज अंगद बावा को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा।

19:41 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: सरफराज खान अनसोल्ड

जैकब बेथेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.60 करोड़ में खरीदा। ब्राइडन कार्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा। आरोन हार्डी के लिए पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 1.25 करोड़ में खरीदा। सरफराज खान अनसोल्ड। काइल मेयर्स अनसोल्ड। कामिंदु मेंडिस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई और 75 लाख में खरीदा। मैथ्यू शॉर्ट अनसोल्ड रहे। जेसन बेहरनडॉर्फ अनसोल्ड रहे। दुष्मंथा चमीरा के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई और 75 लाख में खरीदा।

19:30 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: रीस टॉप्ली को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा

क्वेना मफाका अनसोल्ड रहे। कुलदीप सेन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 80 लाख में खरीदा। रीस टॉप्ली को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा। ल्यूक वुड अनसोल्ड रहे। सचिन दास अनसोल्ड रहे। प्रियंश आर्या के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 3.80 करोड़ में खरीदा। दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। मनोज भांडेग को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 30 लाख में खरीदा। विपराज निगम के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 50 ऋलाख में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने श्रीजीत कृष्णन को 30 लाख में खरीदा। अर्पित गुलेरिया अनसोल्ड रहे।

19:20 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: स्टीव स्मिथ अनसोल्ड

राघव गोयल अनसोल्ड रहे। बायलापुडी यशवंत अनसोल्ड रहे। ब्रेंडन किंग अनसोल्ड रहे। पथुम निसांका अनसोल्ड रहे। स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे। गस एटकिंसन अनसोल्ड रहे। सिकंदर रजा अनसोल्ड रहे। मिचेल सैंटनर को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में खरीदा। जयंत यादव को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख में खरीदा। फजहलक फारूकी को राजस्थान ने 2 करोड़ में खरीदा। रिचर्ड ग्लीसन अनसोल्ड रहे। अल्जारी जोसेफ अनसोल्ड रहे।

19:13 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: ऋषि धवन अनसोल्ड

युद्धवीर चरक के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 35 लाख में खरीदा। ऋषि धवन अनसोल्ड रहे। राजवर्धन हंगरगेकर अनसोल्ड रहे। अर्शिन कुलकर्णी अनसोल्ड रहे। शिवम सिंह अनसोल्ड रहे। अश्वनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा। आकाश सिंह को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। गुरजपनीत सिंह के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। 2.20 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा।

19:01 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: पर्स पर एक नजर

पंजाब किंग्स के पास 8.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 7.50 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 3.50 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 3.95 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 5 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 3.10 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 5.80 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 5.85 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद क पास 3.75 करोड़ रुपये हैं।

18:45 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: नवीन उल हक अनसोल्ड रहे

लसिथ मलिंगा जैसे एक्शन वाले नुवान तुषारा के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। बेंगलुरु ने 1.60 करोड़ में खरीदा। नवीन उल हक अनसोल्ड रहे। सजयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उमेश यादव अनसोल्ड रहे। रिशाद हुसैन अनकसोल्ड रहे। हरनूर पन्नू को 30 लाख में पंजाब ने खरीदा। आंद्र सिद्धार्थ अनसोल्ड रहे।

18:40 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: उमरान मलिक अनसोल्ड

जोश फिलिप अनसोल्ड रहे। स्पेंसर जॉनसन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 2.80 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। उमरान मलिक अनसोल्ड रहे। मुस्तफिजुर रहमान अनसोल्ड रहे। इशांत शर्मा को गुजरात टाइटंस 75 लाख में खरीदा।

18:37 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ में RTM किया

अजमतुल्लाह ओमरजई को 2.40 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। साई किशोर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने 90 लाख में खरीदा। गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ में RTM का इस्तेमाल करके अपने साथ जोड़ा। रोमारियो शेफर्ड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.50 करोड़ में खरीदा।

18:31 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: मोइन अली अनसोल्ड

मोइन अली अनसोल्ड रहे। टिम डेविड को 3 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। दीपक हुड्डा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 1.70 करोड़ में खरीदा। विल जैक्स के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

18:17 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस अनसोल्ड

फिन एलेन अनसोल्ड रहे। ‘बेबी एबी’डेवाल्ड ब्रेविस अनसोल्ड रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मनीष पांडे को 75 लाख में खरीदा। शरफेन रदरफोर्ड के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 2.60 करोड़ में खरीदा। शाहबाज अहमद को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 2.40 करोड़ में खरीदा।

18:15 (IST) 25 Nov 2024
एम सिद्धार्थ को लखनऊ ने 75 लाख में खरीदा

एम सिद्धार्थ के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 75 लाख में खरीदा। दिग्वेश सिंह को लखनऊ ने 30 लाख में खरीदा। प्रशांत सोलंकी अनसोल्ड रहे। जातवेद सुब्रमण्यन अनसोल्ड रहे।

18:11 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: मुकेश चौधरी को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

गुरनूर सिंह बरार के लिए गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। 1.30 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। मुकेश चौधरी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख में खरीदा। साकिब हुसैन अनसोल्ड। विद्वत कावेरप्पा अनसोल्ड। राजन कुमार अनसोल्ड। जीशान अंसारी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख में खरीदा।

18:05 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने 1.30 करोड़ में खरीदा

अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने 1.30 करोड़ में खरीदा। दर्शन नालकंडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा। अनुकुल रॉय अनसोल्ड रहे। स्वप्निल सिंह को 35 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने RTM का इस्तेमाल किया। दिल्ली ने बोली 50 लाख तक बढ़ाई। आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। अविनाश अरावल्ली अनसोल्ड रहे। वंश बेदी और हार्विक देसाई अनसोल्ड रहे।

17:56 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर अनसोल्ड

वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर अनसोल्ड रहे। अंशुल कंबोज को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

17:53 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख में खरीदा

माधव कौशिक अनसोल्ड रहे। पुखराज मान अनसोल्ड रहे। शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख में खरीदा। हिम्मत सिंह को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा।

17:49 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: एक्सीलरेटेड ऑक्शन शुरू

एक्सीलरेटेड ऑक्शन शुरू हो गया है। स्वास्तिक चिकारा अनसोल्ड रहे। शुभम दुबे के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। 80 लाख में राजस्थान ने खरीदा।

17:45 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: एक्सीलरेटेड ऑक्शन से पहले किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा?

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 13.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 3.80 करोड़, गुजरात टाइटंस 11.90 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 8.55 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 6.85 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 11.05 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 10.90 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 6.65 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 14.15 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद 5.15 करोड़ रुपये बाकी है।

17:41 (IST) 25 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: क्या है एक्सीलरेटेड ऑक्शन

एक्सीलरेटेड ऑक्शन में प्रत्येक फ्रेंचाइजी 25 खिलाड़ियों का नाम देंगी। इन खिलाड़ियों की काफी तेजी से बोली लगाई जाएगी। दूसरे दौर में पांच अनसोल्ड या अबतक नीलामी में न आने वाले खिलाड़ी को नॉमिनेट कर सकती हैं। (ये है पूरी डिटेल)