IND vs AUS 4th Test Match: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में सोमवार (30 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हरा दिया। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG)में 5वें दिन भारतीय टीम 340 रन के टारगेट के जवाब में 155 रन पर आउट हुई। 8 बल्लेबाजों के साथ भी खेलने पर भी भारत दूसरी पारी में 80 ओवर भी नहीं खेल पाया। 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बनाई। आखिरी मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई।
IND vs AUS 4th Test LIVE Streaming: Watch Here
बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन तीसरे सत्र में भारतीय टीम 340 रन के टारगेट के जवाब में 155 रन पर आउट हुई। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। 208 गेंद तक क्रीज पर डटे रहे। ऋषभ पंत 30 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर आउट हुए। ट्रेविस हेड को विकेट दिया। इसके बाद मैच पलटा। दूसरे सत्र में 1 भी विकेट न गंवाने वाली भारतीय टीम ने तीसरे सत्र में 24 रन के अंदर 7 विकेट गंवाए।
Border-Gavaskar Trophy, 2024/25
Australia
474(122.4)& 234(83.4)
India
369(119.3)& 155(79.1)
Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
Australia beat India by 184 runs
पहले सत्र में रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल बगैर खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे सत्र में ऋषभ पंत 30, रविंद्र जडेजा 2, पहली पारी में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी 1, आकाशदीप 7, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बगैर खाता खोले आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिए। नाथन लियोन ने 2 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 83.4 ओवर में 234 रन पर आउट हुई। 339 रन की बढ़त हासिल की। भारत को 340 का टारगेट मिला। जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को बोल्ड किया। उन्होंने 41 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह का यह 5वां विकेट था।ऑस्ट्रेलिया के नंबर 8, 10 और 11 के बल्लेबाजों ने करीब 35 ओवर खेले। पैट कमिंस ने 90 गेंदों पर 41 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम कोनस्टास 8 और उस्मान ख्वाजा 21 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने 13 रन बनाए। ट्रेविस हेड 1, मिचेल मार्श बगैर खाता खोले और एलेक्स कैरी 2 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 4, मोहम्मद सिराज ने 3 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हरा दिया। नाथन लियोन ने मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। आखिरी सत्र में भारत ने 3 विकेट गंवाए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 155 रन पर आउट हुई। वाशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
आकाशदीप आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने विकेट लिया। उन्होंने 7 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले और वाशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 76.4 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन। जीत के लिए 186 रन चाहिए।
यशस्वी जायसवाल को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 84 रन बनाए। जायसवाल के विकेट पर विवाद हो गया है। स्निको पर डिफलेक्शन नहीं था। इसके बाद भी थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलटा। भारत ने 71 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए। आकाशदीप नए बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर क्रीज पर।
भारतीय टीम बैकफुट पर है। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के बाद नितीश कुमार रेड्डी आउट हो गए। नाथन लियोन ने उनका विकेट लिया। उन्होंने 1 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 76 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदरहैं। भारत का स्कोर 63.2 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन। जीत के लिए 210 रन चाहिए। 28 ओवर का खेल बाकी है।
रविंद्र जडेजा को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल क्रीज पर। उन्होंने 74 रन बनाए। भारत का स्कोर 62.2 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन। जीत के लिए 213 रन चाहिए।
ऋषभ पंत आउट हो गए है। ट्रेविस हेड को बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए। उन्होंने 30 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल के साथ 88 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल 70 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 59 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन।
ऑस्ट्रेलिया ने हैरानी भरा फैसला किया है। पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। शायद वह ओवर रेट की चिंता कर रहे हैं। भारत ने 55 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाए। जीत के लिए 225 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 65 और ऋषभ पंत 29 रन बनाकर क्रीज पर।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन टी ब्रेक हो गया है। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने इस सत्र में विकेट नहीं गिरने दिया। यशस्वी जायसवाल 63 और ऋषभ पंत 28 रन बनाकर क्रीज पर। 169 गेंद पर 79 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 54 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन। जीत के लिए 228 रन चाहिए। इस सत्र में भारत की रणनीति शुरू से ही ड्रॉ के लिए खेलने की रही। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ गया है।
भारत ने 47 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 243 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 58 और ऋषभ पंत 58 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। वह 127 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 39.5 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन। 254 रन और चाहिए।
भारत को मैच बचाना है तो यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को डटे रहना होगा। जायसवाल 35 और पंत 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 32.4 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बनाए। जीत के लिए 281 रन चाहिए। अभी 59 ओवर का खेल बाकी है।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बनाए। जीत के लिए 307 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारत ने 26.1 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बनाए। जीत के लिए 307 रन चाहिए। विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट। यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल बगैर खाता खोले आउट। पैट कमिंस ने 2 और स्टार्क ने 1 विकेट लिए। दिन में 65.5 ओवर का खेल बाकी। भारतीय टीम दबाव में ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना बढ़ी।
पैट कमिंस ने एक ही ओवर में 2 विकेट ले लिए हैं। केएल राहुल बगैर खाता खोले आउट। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन। जीत के लिए 315 रन चाहिए।
पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन। 315 रन और चाहिए। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने सधी शुरुआत दिलाई है। भारत ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 315 रन की जरूरत। रोहित शर्मा 9 और यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने खूब परेशान किया है। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल ने भारत की पारी का पहला चौका लगाया। जायसवाल 6 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्को 6 रन। जीत के लिए 334 रन चाहिए।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। चौथी गेंद पर सिंगल से खाता खुला। भारत ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 1 रन बनाए। जीत के लिए 339 और चाहिए।
जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को बोल्ड किया। उन्होंने 41 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह का यह 5वां विकेट था। ऑस्ट्रेलिया 83.4 ओवर में 234 रन पर आउट। 339 रन की बढ़त हासिल की। भारत को 340 का टारगेट मिला।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो गया। नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोपॉर 83 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन। बढ़त 338 की हुई। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में 5 रन दिए।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट गुरुवार (26 दिसंबर) से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। 5वें दिन सोमवार (30 दिसंबर) को कुछ भी हो सकता। भारत जीत सकता है। ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है। मैच ड्रॉ हो सकता है।