इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शनिवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने लागातर तीसरा मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरा मैच हारी। वह अंक तालिका में 8वें नंबर पर पहुंची।

IPL 2025 CSK vs DC LIVE Streaming: Watch Here

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। केएल राहुल ने 77, अभिषेक पोरेल ने 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 24, अक्षर पटेल ने 21 और समीर रिजवी ने 20 रन बनाए। विपराज निगम 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क बगैर खाता खोले आउट हुए। खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा, नूर अहमद और मतीशा पथिराना ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Chennai Super Kings 
158/5 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
183/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 17 )
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 25 runs

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विजय शंकर ने नाबाद 69 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 30 रन बनाए। रचिन रविंद्र 3, डेवोन कॉनवे 13, ऋतुराज गायकवाड़ 5, शिवम दुबे 18 और रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विपराज निगम ने 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

दिल्ली की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। चोटिल फाफ डुप्लेसिस की जगह समीर रिजवी को मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ। ड्वेन कॉनवे को क्रेग ओवर्टन की जगह मौका दिया। राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश चौधरी को मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फिट हैं। ऋतुराज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गायकवाड़ के खेलने पर सस्पेंस था।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।

Live Updates
15:22 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।

15:06 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: दिल्ली कैपिट्ल्स ने बैटिंग का फैसला किया

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। चोटिल फाफ डुप्लेसिस की जगह समीर रिजवी को मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ। ड्वेन कॉनवे की क्रेग ओवर्टन की जगह वापसी हुई। राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश चौधरी को मौका मिला।

14:59 (IST) 5 Apr 2025
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ टॉस के लिए पहुंचे

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फिट हैं। वह टॉस के लिए पहुंच गए हैं। ऋतुराज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गायकवाड़ के खेलने पर सस्पेंस था।

14:40 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 CSK vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

14:06 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, सैम करन, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, मतीशा पथिराना, खलील अहमद।

13:01 (IST) 5 Apr 2025
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals LIVE Score: क्या धोनी कप्तानी करेंगे?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए झटके वाली खबर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का चोटिल होना है। महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं।

12:27 (IST) 5 Apr 2025
CSK vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

12:27 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड

रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मतीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुडा।

12:07 (IST) 5 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 17वां मैच शनिवार को चेन्नई सपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लाइव स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।