कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 1.25 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की है। उनका मानना है कि इससे करीब एक लाख लोगों को मदद मिल पाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए देश भर में लॉकडाउन होने का ऐलान किया है।

सानिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमने जरूरतमंद लोगों की कुछ मदद करने के लिए पिछले सप्ताह एक टीम के रूप में कोशिश की। हमने हजारों परिवारों को भोजन की व्यवस्था कराई। यही नहीं, एक हफ्ते के अंदर हम 1.25 करोड़ रुपए जुटाने में भी सफल रहे। इससे एक लाख लोगों की मदद होगी। यह एक सतत प्रयास है। हम सब एकजुट होकर ऐसा कर रहे हैं।’

सानिया के इस कदम की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। @umesh_chokda ने लिखा, ‘ग्रेट जॉब।’ @paradkarprasad ने रिट्वीट किया, ‘आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद मैडम। इससे निश्चित ही हमारे देश की अच्छी मदद होगी।’ @vijaydanin ने लिखा, ‘धन्यवाद सानिया … इस संकट काल के दौरान आपने महान प्रयास किया है… सादर।’ @Shubhen55496440 ने लिखा, ‘मैडम आप पर गर्व है।’ @Nirajdood ने लिखा, ‘यह इंडियन स्प्रिट है।’ @SurajKu91042981 ने रिट्वीट किया, ‘आपको कोटि कोटि प्रणाम। आप केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं आपका दिल भी महान है।’ @sandeep12004987 ने लिखा, ‘वाह, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।’

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?


इससे पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वे ‘सफा’ संगठन का समर्थन कर रही थीं। उन्होंने इस मुश्किल समय में अन्य लोगों से भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का आह्वान किया था। सानिया मिर्जा ने कहा था, ‘सारी दुनिया इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। हम इस इंतजार में घर पर बैठे हुए हैं कि सब कुछ फिर से ठीक हो जाएगा। लेकिन यहां पर हजारों लोग हैं, जो इतनी किस्मत वाले नहीं हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी देखभाल करें। हम देखें कि उनके लिए क्या कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा था, ‘सफा और कुछ अन्य लोगों के साथ आने के बाद हमें भरोसा है कि हम इस मुश्किल समय में जहां तक संभव हो पाए, ज्यादातर परिवारों की मदद करें।’