Covid-19: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनिया के हर देश के लोग दहशत में है। इस महामारी से हजारों लोगों की जानें जा रही हैं। इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए हर देश की सरकार अपने स्तर पर जुटी हुई है। इस काम में सेलेब्रिटीज और सामाजिक संगठन भी उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। भारत में फैंस को क्रिकेटरों की अब तक दरियादिली नहीं देखने को मिली है, क्योंकि इस मुश्किल घड़ी में अब तक एक-दो क्रिकेटर ही आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को ट्विटर के जरिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के लिए मदद की गुहार लगाना भारी पड़ गया। अफरीदी और उनका फाउंडेशन पाकिस्तान में कोरोनावायरस पीड़ितों की मदद में जुटा है।

हरभजन ने अपने वीडियो संदेश को रविवार को पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘इस समय सारी दुनिया मुश्किल हालात से गुजर रही है। इस मुश्किल घड़ी में हमें एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए। शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन अच्छा काम कर रहा है। इंसानियत के लिए हमें मदद करनी चाहिए। हमें भी इस कैंपेन का हिस्सा बनना चाहिए।’ उन्होंने अफरीदी की मदद के लिए संदेश में वसीम अकरम, शोएब अख्तर और युवराज सिंह को भी नामिनेट किया।

हरभजन की यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। कुछ फैंस को उनका यह संदेश बिल्कुल नहीं भाया। उन्होंने हरभजन को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। @ItsYourAshu ने लिखा, ‘पहले अपने देश में तो कर दो, कितना मूर्ख बंदा है ये भाई।’ @Royal_boy_JV ने लिखा, ‘ओ भाई। हमारे पीएम साहब ने भी pmcares के नाम से donate fund खोला है, जरा उसका भी प्रचार कर देते तो इंसानियत क्या मर जाती। हां तुमने जिंदगी भर इसी इंडिया मे रहकर इंडिया से ही कमाया है तो फिर कितना दान किया भारत सरकार को। आपको हीरो मानना मेरी अब तक की सबसे बड़ी गलती है।’


Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
बात यदि भारत की करें तो यहां अब तक कुछ चुनिंदा क्रिकेटर ही आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। इसमें सबसे बड़ी रकम सुरेश रैना (52 लाख रुपए) ने दान की है। उसके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर है। उन्होंने 50 लाख रुपए दान किए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 10 लाख रुपये की मदद की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 51 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए का चावल देने का ऐलान किया है।