Covid-19: कोरोनावारयस का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चीन से निकला यह वायरस पूरी दुनिया में संक्रमण फैला रहा है। यूरोप के इटली, स्पेन और फ्रांस में इसके कारण हजारों लोगों की जान गई। इसकी चपेट में दुनिया के 195 देश आ गए हैं। 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली के क्लब युवेंटस के लिए खेलने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉलर पॉल डाइबाला भी इससे ग्रसित थे। उन्होंने 22 मार्च को पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। डाइबाला ने आज यानी 28 मार्च को कोरोना को लेकर अपने अनुभव को बताया। यह काफी डरावना है।

डाइबाला ने इसे बुरे सपने की तरह बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले मैं बहुत मुश्किल में था। हर 5 मिनट में सांस फूलने लगती थी और मांसपेशियां भी सख्त हो जाती थी। मैं बेबस हो गया था। पहले से अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। हर 5 मिनट में थोड़ा चलने के बाद मैं रुक जाया करता था, क्योंकि मेरी सांस फूलने लगती थी। मैं सांस लेने के लिए जूझता और हांफता था। बहुत थकान हो जाया करती थी। शरीर भी भारी महसूस होने लगता था।’’

Coronavirus in India LIVE Updates: कोरोना वायरस की जांच हो सकेगी 5 मिनट में, अमेरिकी कंपनी ने ईजाद की नई किट

Coronavirus in India LIVE Updates: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया उप्र, बिहार के लोगों के लिए 1000 बसों का इंतजाम

इटली में अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। डाइबाला की मंगेतर ओरिआना सबातिनि भी कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। वे भी पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। डाइबाला अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में लियोनल मेसी के साथ खेलते हैं। वहीं, वे युवेंटस में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ टीम के मजबूती देते हैं। उन्होंने इस सीजन में युवेंटस के लिए सभी टूर्नामेंट में कुल 13 गोल दागे हैं।

26 साल के डाइबाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं सबको बताना चाहता हूं कि हमारा कोविड-19 के टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। मैं और ओरियाना (उनकी गर्लफ्रेंड) पॉजिटिव पाए गए हैं। संयोग से हमदोनों सही है। आपके संदेश के लिए शुक्रिया।’’ 15 मार्च को ही इटैलियन लीग सीरी-ए के 11 खिलाड़ियों का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इस लीग में 20 टीमें खेलती हैं। सीरी-ए को अगले आदेश तक टाल दिया गया है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?