राजनीतिक तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से निलंबित है। दोनों टीमें आईसीसी या बहुदेशीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती हैं। भारत और पाकिस्तान जब भी मैदान पर भिड़ते हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है। कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जो जेहन में घर कर जाती हैं। यहां हम ऐसे ही उन 5 विवादास्पद घटनाओं पर एक नजर डालेंगे, जिन्होंने एशिया कप के पिछले संस्करणों में सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी के कटे हुए सिर वाली तस्वीर, पूर्व कप्तान का आपा खोना, सामी का 17 गेंद का ओवर और गौतम गंभीर तथा कामरान अकमल के बीच हुई लड़ाई भी शामिल है।

गौतम गंभीर और कामरान अकमल के बीच विवाद

cats1

श्रीलंका में 2010 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को 268 रन का लक्ष्य मिला था। एमएस धोनी और गौतम गंभीर तीसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़ चुके थे। इस दौरान पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर कामरान अकमल ने कैच की अपील की।

कामरान अकमल के अपील करने के अंदाज को लेकर गंभीर को गुस्सा आ गया। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गंभीर का अकमल से विवाद हो गया। अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा। तनाव कम करने के लिए धोनी को गंभीर को दूर ले जाना पड़ा।

हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच हुई कहा-सुनी

Untitled-design-16-3

एशिया कप 2010 में ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के बीच मैच के दौरान भिड़ंत हो गई थी। हरभजन सिंह ने भारतीय पारी के 47वें ओवर में शोएब अख्तर की गेंद पर छक्का जड़ दिया था। इसके बाद माहौल गर्म हो गया था। इसके बाद दोनी के बीच कही-सुनी हुई। बाद में मैच जीतने के बाद हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर की ओर कुछ इशारे भी किए थे।

महेंद्र सिंह धोनी और तस्कीन अहमद की फोटोशॉप्ड तस्वीर

Dhoni-T

एशिया कप 2016 के फाइनल से पहले एक तस्वीर में बांग्लादेश के तस्कीन अहमद को एमएस धोनी के कटे हुए सिर को पकड़े हुए दिखाया गया। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बड़ा तूफान ला दिया। तस्वीर को ट्विटर पर अपलोड किया गया था। एशिया कप के उस संस्करण में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर भारत के साथ फाइनल था।

जब ‘कैप्टन कूल’ ने खोया आपा

महेंद्र सिंह धोनी एमएस धोनी

एशिया कप 2016 खराब अंपायरिंग को लेकर भी याद किया जाता है। ऐसे ही एक फैसले पर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भी अपना आपा खो बैठे थे। पाकिस्तान के खुर्रम मंजूर को नॉटआउट दिए जाने पर धोनी गुस्सा हो गए थे।

टीवी रिप्ले से पता चला कि गेंद धोनी के कैच लेने से पहले मंजूर के दस्तानों से लगी थी। लेकिन भारत की अपील को मैदानी अंपायर बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद ने ठुकरा दिया। धोनी ने उनसे बातचीत भी की। मैच के बाद धोनी ने खराब अंपायरिंग को लेकर चिंता भी जाहिर की थी।

मोहम्मद सामी का ना भूलने वाला 17 गेंद का ओवर

mohammad-sami-m

एशिया कप 2004 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में मोहम्मद सामी ने शब्बीर अहमद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहला ओवर मेडन फेंका। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सामी ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 17 गेंद का ओवर फेंका। सामी के उस ओवर में 7 वाइड और 4 नो-बॉल शामिल थीं।