मेष राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

राशि व्यक्तित्व

  • मेष
मेष राशि के लोग आम तौर पर बहुत चतुर स्वभाव के होते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बहुत जोशीले और जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले होते हैं। किसी बात को तब तक नहीं स्वीकार करते हैं, जब तक इनका खुद का नुकसान नहीं हो रहा हो। अक्सर अपने गुप्त भेदों के खुल जाने से भयभीत रहते हैं। इनकी एक खास बात यह है कि इस राशि के लोग एक बार किसी के हो जाते हैं, तो उसे अपना सब कुछ दे बैठते हैं। अपने इस व्यवहार के कारण उन्हें अक्सर नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस राशि वाले नृत्य, अभिनय आदि क्षेत्रों में काफी आगे होते हैं। कपड़े, फर्निचर और पुस्तकालय आदि कार्यों में भी ये लोग खासा रुचि रखते हैं। मेष राशि के लोग साफ-सफाई के प्रति काफी चौकस रहते हैं। वे हर काम को साफ-सुथरे ढंग से करना पसंद करते हैं। मेष राशि के लोग व्यवहार कुशल होने के साथ ही अपनी बातों पर अड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। इससे इनकी लड़ाइयां भी खूब होती हैं। अक्सर विवादों के केंद्र में रहते हैं। मेष राशि के जातक शारीरिक बनावट में मध्यम कद के होते हैं। ऐसे जातकों के हाथों की बनावट कोन के आकार जैसी होती हैं और इनकी उंगलियों की अपेक्षा हथेली बड़ी होती है। इनका मस्तिष्क विशाल और चेहरे की आकृति विद्वत्तासूचक होती है। ऐसे लोगों के सिर के किसी भी भाग पर चोट का निशान होता है और छाती या चेहरे पर तिल या मस्से का चिह्न भी रहता है। इन जातकों की आंखें कमजोर रहती हैं। इस राशि का प्रभाव मस्तिष्क पर रहने की वजह से इन लोगों को मानसिक शांति कम रहती है।

राशि

New Year Rashifal 2026, 1 January 2026 Horoscope, Yearly Horoscope 2026, आज का राशिफल, Annual Prediction 2026, नए साल का राशिफल 2026, कैसा बीतेगा साल का पहला दिन, aaj ka rashifal 1 january 2026, aaj ka horoscope 1 january 2025, january horoscope 2026, horoscope 2026, 4 Planets Conjunction 2026,2026 की लकी राशियां, Lucky Zodiac Signs 2026, शनि की ढैया और साढ़ेसाती 2026,गुरु का कर्क राशि में गोचर, Jupiter Transit 2026, Malavya Rajyoga, Kendra Trikon Rajyoga, lakshmi narayan yog 2026
Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: नए साल के पहले दिन बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को मिलेगा पद-प्रतिष्ठा, पढ़ें 1 जनवरी का राशिफल

Horoscope 1 January 2026: नए साल का आगाज होने वाला है। नए साल के पहले दिन धनु लग्न और रोहिणी…

Aaj Ka Tarot Rashifal 31 December 2025, today horoscope
Aaj Ka Tarot Rashifal 31 December 2025: साल के अंतिम दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, आज चंद्रमा करेंगे अपनी उच्च राशि वृष में संचरण, आकस्मिक धनलाभ के योग, जानिए टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 31 December 2025: टैरो राशिफल के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है,…

राशि व्यक्तित्व