गुरु प्रदोष व्रत 2026: गुरु प्रदोष के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-…
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुल 12 राशियां होती हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्रों में राशिफल का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। हर शख्स की अपनी राशि होती है और कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। आप खुद अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार अपनी राशि का निर्धारण या पता लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक राशिफल का महत्व जीवन के हर मोड़ पर है, चाहे वो दैनिक जीवन हो या कोई शुभ कार्य। उदाहरण के तौर पर शादी-विवाह जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर कुंडली का मिलान किया जाता है, इसमें राशि देखी जाती है। उसी अनुसार गुण-दोष का आकलन किया जाता है। अगर कुंडली के मुताबिक वर और कन्या दोनों का गुण मिलते हैं, तभी शादी तय होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर कुंडली और राशि का मिलान सही न हो तो रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसी तरह दैनिक राशिफल का अपना खास महत्व है। आप दैनिक राशिफल के जरिये पता लगा सकते हैं कि कोई विशेष दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, किन पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है, कहां सावधानी बरतनी चाहिए और कैसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। Jansatta.com पर विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार खास दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं। इसके अलावा एस्ट्रो पेज पर जाकर साप्ताहिक, मंथली और वार्षिक राशिफल भी पढ़ा जा सकता है।