scorecardresearch

कन्या राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

राशि व्यक्तित्व

  • कन्या
कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव कुछ-कुछ सरल और कुछ-कुछ कठोर होता है। ऐसे जातकों को प्रकृति से लगाव होता है, इसीलिए इन्हें बागवानी करना और खूबसूरत पौधों की देखभाल करना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने उतावलेपन और जल्दबाज़ी के कारण अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं। इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये बेहद स्वार्थी होते हैं और दूसरों की सलाह को महत्व नहीं देते जिसकी वजह से इन्हें संकट का सामना करना पड़ता है। अक्सर ये दूसरों का मजाक उड़ाने में आनंद लेते हैं, जिसकी वजह से आए दिन इनके संबंध खराब हो जाते हैं। यदि इस राशि का जातक व्यवसाय करना चाहता है तो उसे दूसरों के साथ सहभागी होकर ही व्यवसाय की शुरुआत करनी चाहिए। संभावना है कि अपने परिश्रमी स्वभाव, दृढ़ इच्छा-शक्ति और संकल्प की वजह से इनका व्यापार सफल हो जाए। दूसरों की आलोचना करके अपने लोगों से ही अपना बात-व्यवहार बिगाड़ लेते हैं। उसको सुधारने में फिर काफी समय लगता है। इसके अलावा इनका सबसे बड़ा दुर्गुण बातों को बढ़ा-चढ़ाकर कहने की है। इसकी वजह से कभी-कभी ये हास्यास्पद वाली स्थिति में आ जाते हैं। कन्या राशि के जातकों का कद औसत ऊंचाई का होता है। इस राशि के लोगों की त्वचा का रंग पीला, माथा ऊंचा, आंखें सुंदर और मुंह संवेदनशील होता है। इस राशि वालों के हाथ सुडौल और चौड़े होते हैं। इनका अंगूठा थोड़ा छोटा होता है और हथेली पर सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा ज़्यादा रेखाएं होती हैं। इनके सामने वाले दांतों के बीच में थोड़ा अंतर होता हैं और इनकी नाक के अंत में विभाजन होता हैं। कन्या राशि के जातक तेज चलते हैं, लेकिन अपनी चाल के प्रति सतर्क रहते हैं।

राशि

Weekly Love Horoscope 5 To 11 June 2023। Saptahik Love Rashifal। साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जून 2023 Prediction For All Zodiac Sign
Weekly Love Horoscope 5 To 11 June 2023: किन राशियों को मिलेगा प्यार और कौन पाएंगे धोखा, जानिए साप्ताहिक लव राशिफल

ज्योतिष चिराग दारूवाला के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों की प्रेम संबंधों में एक बार फिर रौनक आ सकती है।…

Kendra Trikon Rajyog
Kendra Trikon Rajyog: शनि वक्री होकर बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन 3 राशियों को नई नौकरी, धन लाभ, वेतन वृद्धि का योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अपन राशि कुंभ राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में केंद्र त्रिकोण राजयोग का…

Love Horoscope , aaj ka love rashifal
Love Horoscope 2 June 2023: तुला राशि के जातकों को मिल सकता है विवाह का प्रस्ताव, जानिए अपनी राशि का हाल

ज्योतिष चिराग दारूवाला के अनुसार, आज का दिन कई राशियों का पार्टनर के साथ अच्छा बीतेना वाला है। रिश्ते प्रगाढ़…

आज का पंचांग
  • आज का तिथि

    त्रयोदशी
  • आज का नक्षत्र

    स्वाति
  • आज का करण

    गधा
  • आज का पक्ष

    शुक्लपक्ष
  • आज का योग

    परिखा
  • आज का वार

    शुक्रवार
आज का सूर्योदय-सूर्योस्त
  • आज का सूर्योदय

    06:00AM
  • आज का सूर्योस्त

    07:13PM
हिंदू महीने और साल
  • आज का शकवर्ष

    ज्येष्ठम
आज का अशुभ मुहूर्त
  • राहुकालं

    10:57AM – 12:36PM
  • गुलिकाकालं

    07:39AM – 09:18AM

राशि व्यक्तित्व

मेष राशि के लोग आम तौर पर बहुत चतुर स्वभाव के होते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बहुत जोशीले और जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले होते हैं। किसी बात को तब तक नहीं स्वीकार करते हैं, जब तक इनका खुद का नुकसान नहीं हो रहा हो। अक्सर अपने गुप्त…

वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से शांति पसंद होते हैं। ये अपने काम में काफी लगन वाले होते हैं। किसी काम में जुट जाते हैं तो उसे तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक उसका समाधान नहीं मिल जाता है। वृष राशि के जातकों को ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी पुस्तकें पढ़ना, खेल-कूद, नृत्य, गायन, सत्संगति,…

मिथुन राशि के लोग अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं। उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है। ये बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं। इन लोगों की जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इनको सामाजिक समारोहों और किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं।…

कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील…

इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। सिंह राशि के लोगों को जीवन से प्रेम होता है। इनकी आवश्यकताएं सामान्य से कहीं अधिक होती है, साथ ही ये लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इनके हाथों में पैसा बिलकुल…

कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव कुछ-कुछ सरल और कुछ-कुछ कठोर होता है। ऐसे जातकों को प्रकृति से लगाव होता है, इसीलिए इन्हें बागवानी करना और खूबसूरत पौधों की देखभाल करना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने उतावलेपन और जल्दबाज़ी के कारण अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं। इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी…

तुला राशि के लोग अन्य लोगों के समक्ष खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के जातक भावुक होते हैं और प्रायः उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं।…

वृश्चिक राशि के जातकों का प्रेम संबंध एक अनोखे प्रकार का होता है। इनका पंचम स्थान मीन से संबंधित है। इसीलिए इस राशि के लोग अक्सर भ्रम के शिकार रहते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोग प्रेम के भूखे होते हैं। उनकी शक्ति प्रेम ही होती है। ये प्रेम के बदले प्रेम की चाह रखते हैं।…

धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश…

मकर राशि के जातकों की स्मृति शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी देखने को मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के जातक अधिक सावधानी से कार्य लेते हैं। सबसे ख़ास बात यह है मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। अर्थात…

कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये बुद्धिमान लोगों से दोस्ती रखने में विश्वास रखते हैं। भेड़चाल चलना इनकी आदत नहीं होती है कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं होती है। सामाजिक…

मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी…