इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। सिंह राशि के लोगों को जीवन से प्रेम होता है। इनकी आवश्यकताएं सामान्य से कहीं अधिक होती है, साथ ही ये लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इनके हाथों में पैसा बिलकुल नहीं टिकता है। हालांकि ये पैसे के लिए लगातार संघर्ष करते रहते हैं और पैसे पा भी जाते हैं, लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के चलते उसे बचा नहीं पाते हैं। यह इनके स्वभाव का बड़ा अवगुण है। कई बार इनका पैसों के लेनदेन को लेकर मित्रों और सगे-संबंधियों से विवाद भी हो जाता है।
इनका स्वभाव महत्वाकांक्षी वाला होता है। हालांकि ये बड़े साफ दिल और लगनशील व्यक्तित्व वाले होते हैं। साथ ही ये अपने जीवन को पूरी शान के साथ जीने में विश्वास रखते हैं। लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान, स्वतंत्रता और मौलिकता रखने की इच्छा इस राशि का प्रमुख गुण है। इनमें लोगों का सत्कार करने की एक अलग क्षमता होती है।