मेष राशि के लोग आम तौर पर बहुत चतुर स्वभाव के होते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बहुत जोशीले और जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले होते हैं। किसी बात को तब तक नहीं स्वीकार करते हैं, जब तक इनका खुद का नुकसान नहीं हो रहा हो। अक्सर अपने गुप्त भेदों के खुल जाने से भयभीत रहते हैं।
इनकी एक खास बात यह है कि इस राशि के लोग एक बार किसी के हो जाते हैं, तो उसे अपना सब कुछ दे बैठते हैं। अपने इस व्यवहार के कारण उन्हें अक्सर नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस राशि वाले नृत्य, अभिनय आदि क्षेत्रों में काफी आगे होते हैं। कपड़े, फर्निचर और पुस्तकालय आदि कार्यों में भी ये लोग खासा रुचि रखते हैं। मेष राशि के लोग साफ-सफाई के प्रति काफी चौकस रहते हैं। वे हर काम को साफ-सुथरे ढंग से करना पसंद करते हैं।
मेष राशि के लोग व्यवहार कुशल होने के साथ ही अपनी बातों पर अड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। इससे इनकी लड़ाइयां भी खूब होती हैं। अक्सर विवादों के केंद्र में रहते हैं।