धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश करते हैं। धनु राशि के लोग बेहद ही खर्चीले होते हैं। इनमें अभिमान पाया जाता है, जो कि इनके लिए महान शत्रु सिद्ध होता है।
इनकी खासियत यह है कि ये हंसमुख और मस्ती मज़ाक करने वाले होते हैं। धनु राशि में पैदा हुए लोग स्वभाव से बेहद चंचल एवं विनोदी होते हैं, इसका मतलब ये लोग अपने साथियों के साथ खूब मस्ती करते हैं। आम तौर पर यह प्रेम में समर्पित रहते हैं और अपने साथी के लिए बहुत वफादार, भरोसेमंद हो जाते हैं। इस राशि के लोग रोमांटिक और नाटकीय प्रकृति के होते हैं। ये लोग महान प्रेमी बनने की चाह रखते हैं। लेकिन प्रेम हो जाने पर ये अपने रिश्ते में कभी बहुत भावुक तो कभी बहुत कठोर हो जाते हैं। धनु राशि के लोग बहुत लोकप्रिय होते हैं, जिसका लाभ उठाकर ये एक साथ कई व्यक्तियों से प्रेम करते हैं।