Weight gain cause after 30-40 age:बढ़ता वजन लोगों को बेहद परेशान करता है। वजन बढ़ने से ना सिर्फ पर्सनालिटी खराब होती है बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और थायराइ़ड जैसी क्रॉनिक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ने लगता है। कुछ लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन होते हैं, ऐसे लोग हर दम कुछ ना कुछ खाना पसंद करते है जिससे उनकी कैलोरी इनटेक ज्यादा होती है और खपत कम होती है। कैलोरी की कम खपत होने से बॉडी में ये फैट के रूप में जमा होने लगती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं का तेजी से वजन बढ़ता है। अब सवाल ये उठता है कि 30 से 40 साल की उम्र में क्यों बढ़ता है तेजी से वजन? आइए जानते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद वजन क्यों तेजी से बढ़ता है।

30 से 40 साल की उम्र में क्यों बढ़ता है तेजी से वजन? Why does weight increase rapidly at the age of 30 to 40

हेल्थ लाइन की खबर के मुताबिक 20 से 21 साल की उम्र में आप पिज्जा बर्गर कुछ भी खा सकते हैं इस उम्र में आपको अपनी बॉडी को ट्रिम करने के लिए खास मेहनत की जरूरत नहीं होती। थोड़ा सा वर्कआउट ही आपकी बॉडी को फिट कर सकता है। 30 से 40 साल की उम्र में मेटाबॉलिज्म में तेजी से बदलाव होता है। इस उम्र में मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। तीस साल के बाद महिलाओं और पुरुषों का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और उनकी खाने की क्रेविंग बढ़ने लगती है। इस उम्र में लोग खुद को कमजोर महसूस करते है और एनर्जेटिक रहने के लिए ज्यादा खाते हैं और मोटापा के शिकर हो जाते हैं।

हार्मोनल परिवर्तन भी बढ़ाते हैं मोटापा: (Hormonal changes also increase obesity)

पुरुष और महिलाओं दोनों में ही 30 साल की उम्र तक पहुंचने के बाद कम हार्मोन का उत्पादन होता हैं। एस्ट्रोजेन (Estrogen)वो हार्मोन है जो एक महिला के मासिक चक्र (monthly cycle) को नियंत्रित करता है। 30 साल के बाद इस हॉर्मोन के गिरने से महिलाओं का वजन बढ़ सकता है और सेक्स डिज़ायर्स कम हो सकती है। महिलाओं के हार्मोन में गिरावट आने से मिजाज में चिड़चिड़ापन और चिंता बढ़ सकती है। 30-40 साल की उम्र में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता जाता है जिससे पुरुषों का वजन बढ़ने लगता है खासकर एब्स के आसपास तेजी से वजन बढ़ता है।

वजन कम करने के लिए हॉर्मोन को कैसे कंट्रोल करें: (How to control hormones to lose weight)

हार्मोन को विनियमित करने और वसा को कम करने के लिए आप एक्सरसाइज और योगा करें। योगा करने से तनाव से राहत मिलती है और हॉर्मोन में होने वाले बदलाव को दूर करने में मदद मिलती है।

30 से 40 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए: (how much weight should be in 30 to 40 years old)

30 से 40 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 90.3 kg होता है, और महिलाओं का सही वजन 76.7 kg होता है।