Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका (apple cider vinegar)सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन सेहत से लेकर स्किन तक को फायदा पहुंचाता है। इसका सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है। इसमें एसिटिक एसिड (acetic acid) मौजूद होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और मोटापा (obesity)को कम करता है। सेब के सिरके में कई विटामिन, प्रोटीन और एंजाइम मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड (acetic acid)दिल को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने से स्किन से लेकर बालों तक में निखार आता है।
सेब के सिरके में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का भी बचाव होता है। बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। सेब के सिरके में पेक्टिन (pectin)मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल (cholesterol)को कंट्रोल करता है। सेब के सिरके की तासीर ना ठंडी होती और ना ही गर्म होती इसलिए इसका सेवन किसी भी महीने में कभी भी कर सकते हैं।
स्किन, हेयर और हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर विजय लक्षमी सिंह के मुताबिक लोग सेब के सिरके को जादुई चीज समझते हैं जिसका बॉडी पर जादुई असर पड़ता है। एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी चीज का अंधाधुन इस्तेमाल बॉडी को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ परेशानियों में सेब का सिरका सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सेब का सिरका सेहत पर कैसे ज़हर की तरह असर करता है।
एसिडिटी और हार्ट बर्न की परेशानी को बढ़ा सकता है: (acidity and heartburn problem Can increase it)
सेब के सिरके (apple cider vinegar)का ज्यादा इस्तेमाल एसिडिटी (acidity)और हार्ट बर्न (heartburn problem)की परेशानी को बढ़ा सकता है। नेचर हेल्थ जर्नल के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर की ज़्यादा मात्रा पेट की कई समस्याओं का कारण बन सकती है। सेब का सिरका एसिडिटी (acidity)का कारण बन सकता है। सेब का सिरका अपने आप में एक एसिड होता है जिसका सेवन करने से सीने, पेट और गले में जलन हो सकती है।
ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है: (Can increase blood sugar)
सेब के सिरके का अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों पर भी बुरा असर डाल सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक सेब के सिरका का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ाने में असरदार साबित होता है।
स्किन की परेशानी को बढ़ा सकता है: (Can increase skin problems)
सेब के सिरके का इस्तेमाल स्किन की परेशानियों को भी बढ़ा सकता है। नेशनल कैपिटल पोईजन सेंटर की रिपोर्ट्स के मुताबिक सेब का सिरका स्किन में जलन का कारण बनता है। ये स्किन में जलन की परेशानी को बढ़ा सकता है।
अर्थराइटिस के मरीजों पर इसका सेवन ज़हर से कम नहीं है: (Can harm arthritis patients)
अर्थराइटिस के मरीजों के लिए सेब के सिरके का सेवन बेहद बुरा असर डालता है। अर्थराइटिस के मरीज अगर सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो उन्हें जोड़ों का दर्द बेहद परेशान कर सकता है।
दांतों पर इसका इस्तेमाल नहीं करें: (Do not use it on teeth)
सेब का सिरका एक स्ट्रॉन्ग एसिड या तेजाब है अगर आप इसका इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए करेंगे तो आपके दांत पीले पड़ सकते हैं। ये आपके दांतों को कमजोर और खोखला बना सकता है।