वजन का बढ़ना लोगों को बेहद परेशान करता है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से दिल, किडनी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट का सेवन करते हैं, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं यहां तक की बेरिएट्रिक सर्जरी भी कराते हैं तब भी लोगों को जिद्दी मोटापा से निजात नहीं मिलती।
आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते मोटापा से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। डाइट में ऐसे फूड को शामिल करें जिनका सेवन करने से मोटापा पर लगाम लगाना आसान होता है। वजन को कम करने के लिए सेब का सिरका बेहद असरदार रेमेडी है। सेब का सिरका हमारी ऑवर ऑल सेहत को सुधारता है और हमें मोटापा से छुटकारा भी दिला सकता है।
सेब का सिरका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और पाचन ठीक रहता है। इसका सेवन डायबिटीज के शिकार लोग भी कर सकते हैं। सेब जितना बॉडी के लिए फायदेमंद है उससे दोगुने फायदे सेब के सिरके के हैं। आइए जानते हैं कि सेब का सिरका कैसे वजन कम करता है और उससे बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
सेब का सिरका कैसे वजन कम करता है: सेब का सिरका में एसिटिक एसिड मौजूद होता है जो बॉडी फैट को कम करता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है वो सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका बॉडी में फैट जमा नहीं होने देता। विटामिन सी से भरपूर सेब के सिरका का सेवन आप जूस में मिलाकर कर सकते हैं।
सिरके का सेवन आप पानी में मिलाकर भी कर सकते है। बढ़ते वजन से परेशान हैं तो वर्कआउट कीजिए साथ ही सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन कीजिए।
जोड़ों का दर्द दूर करता है: सेब का सिरका जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सेब का सिरका जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव गुण भी मौजूद होते हैं जो जलन से राहत दिलाते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करता है: डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं सेब के सिरके का सेवन। सेब का सिरका ब्लड में ग्लोकोज का स्तर कंट्रोल करता है। सेब के सिरके में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार साबित होते हैं।