दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,380 पहुंच गई है, जिसमें 80,722 एक्टिव केस हैं, जबकि 60,490 सही/डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और कुल 4167 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए WHO और डॉक्टर्स अलग-अलग प्रकार के सुझाव दे रहे हैं। हर थोड़ी देर पर हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोना और मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। इसी बीच एक रिपोर्ट आई है जिसमें टोक्यो के एपीडेमियोलॉजिस्ट ने कहा है कि फेस शील्ड COVID19 से बचाव करने में अधिक सक्षम है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य जानकारी-
शील्ड मास्क क्यों बेहतर होता है: रिपोर्ट्स के अनुसार, टोक्यो के एपीडेमियोलॉजिस्ट ने कहा है कि फेस शील्ड कोरोना वायरस से बचाव करने में अधिक सक्षम है। शील्ड इसलिए बेहतर होता है क्योंकि यह चेहरे का ज़्यादा हिस्सा ब्लॉक कर लेता है और साथ ही चेहरे को बार-बार हाथ से छूने से भी रोकता है। शील्ड चेहरे के अधिक से अधिक भाग को कवर करता है। साथ ही इसे पहनने के बाद आपका चेहरा भी नजर आता है और चेहरे को जरूरत पड़ने पर छू भी सकते हैं।
शील्ड की सबसे अच्छी बात यह है कि ये ज़्यादा लंबे समय तक चलता है और इसे कई बार आसानी से साफ भी किया जा सकता है। कई लोगों को मानना है कि मास्क पहनने में घुटन महसूस होती है, जबकि शील्ड के साथ ऐसा नहीं है।
फेस मास्क, कवर या शील्ड में क्या अंतर है: कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक मास्क को सुरक्षित उपकरण बताया जा रहा था, लेकिन हाल ही में लोवा हॉस्पिटल के महामारी वैज्ञानिकों (Epidemiologists) ने सुझाव दिया है कि फेस शील्ड मास्क से भी बेहतर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फेस शील्ड चेहरे के अधिक से अधिक भाग को कवर करता है। साथ ही इसे पहनने के बाद आपका चेहरा भी नजर आता है और चेहरे को जरूरत पड़ने पर छू भी सकते हैं।
इतना ही नहीं सामान्य मास्क की तुलना में फेस शील्ड टिकाऊ भी होता है। इसे फेंकने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप इसे हर इस्तेमाल के बाद साफ कर सकते हैं। यह फेस मास्क की तुलना में काफी आरामदायक भी होता है। वहीं अगर कवर की बात करें तो वह ज्यादा टिकाऊ नहीं होता है और ना ही वायरस को पूरी तरह शरीर में प्रवेश करने से रोक पाता है। इसके अलावा इसे आपको रोजाना इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धोने की भी जरूरत होती है।
घर पर फेस शील्ड बनाने का तरीका (How To Make Face Shields): घर पर फेस शील्ड बनाने बनाने के लिए आपको सख़्त PVC शीट की ज़रूरत पड़ेगी, जो आपकी आंखों, नाक और मुंह की रक्षा करेगी। आइए जानते हैं बनाने का तरीका-
1. एक पेपर पर चेहरे की तरह आउटलाइन बनाएं।
2. इसे पीवीसी शीट पर रखें और कैंची की मदद से काट लें।
3. पेंसिल ब्लेड की मदद से मास्क के ऊपर दोनों तरफ एक-एक छेद करें।
4. अब इन छेद में आप प्रोटेक्टिव चश्मों को फिट कर लें।
5. आपका फेस शील्ड बनकर तैयार है। जब भी घर से बाहर जाएं, तो इसे जरूर पहने।
क्लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।

