आजतक की लाइव डिबेट में रोहित सरदाना ने संबित पात्रा से एक सवाल किया जिसपर संबित पात्रा ने न सिर्फ तीखे जवाब दिए बल्कि विपक्ष पर भी भड़कते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम भी लिया। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकतंत्र के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा और कहा कि कांग्रेस के हिसाब से क्योंकि वो सत्ता में नहीं है तो लोकतंत्र ही नहीं है..साथ ही उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने को लेकर जवाब दिया।
डिबेट में सुप्रिया श्रीनेता और संबित पात्रा आमने सामने होते हैं। इस बीच रोहित सरदाना संबित पात्रा से पूछते हैं- ‘संबित पात्रा विदेशियों को तो ये कहकर चुप करा देंगे, कि तुम्हारा क्या काम है? तुम्हारा सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। लेकिन अपने देश के लोग सवाल उठा रहे? खासकर विपक्ष सवाल उठा रहा है? उसको तो ये कहकर खारिज नहीं कर सकते ना?’
इस पर संबित जवाब देते हैं- ‘देखिए जहां तक विपक्ष का सवाल है, पर्टिकुलर्ली जहां तक राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का सवाल है, उनके हिसाब से तो, चूंकि उनका परिवार सत्ता में नहीं है तो देश में लोकतंत्र ही नहीं है। कहीं न कहीं उनके लिए तो परिवार ही लोकतंत्र ता परिवार सत्ता से बाहर हो गया तो लोकतंत्र नहीं है। 2014 से ही वह अलाप रहे हैं कि लोकतंत्र समाप्त हो गया है, तो वह विषय छोड़िए।’
BJP प्रवक्ता @sambitswaraj ने लोकतंत्र के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा कहा कि, कांग्रेस के हिसाब से क्योंकि वो सत्ता में नहीं है तो लोकतंत्र ही नहीं है.
साथ ही उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने को दिया जवाब
देखिये #Dangal @sardanarohit के साथ LIVE pic.twitter.com/tw6aelDh2Q— AajTak (@aajtak) March 15, 2021
संबित आगे कहते हैं- ‘देखिए लोकतंत्र है नहीं है बिलकुल आपका ये अधिकार है आप इनसे सवाल पूछें। विपक्ष का भी अधिकार है कि वह हमसे सवाल पूछे। मगर ये प्रीडम हाउस और वीडेम मैं इसके बारे में बताना चाहूंगा। आप लोग इसको तथ्यात्मक रूप से जांच लीजिए। जो फ्रीडम हाउस अमेरिका की एनजीओ है इन्होंने जब नोट जारी किया था और कहा था कि हमारे देश में लोकतंत्र कम हो गया है, उन्होंने हिंदुस्तान का एक नक्शा, मैप जारी किया था।’
बीजेपी नेता ने आगे कहा- ‘उस मैप में उन्होंने जम्मू कश्मीर को काट दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। उस रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370 को एब्रोगेट करना, ये भारत में कहीं न कहीं अलोकतांत्रिक तरीकों को दिखाता है। मुझे तो आश्चर्य होता है कि जो हिंदुस्तान का विपक्ष है वो ऐसे अजेंडे को मानता है वो मानता है कि जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है क्योंकि नक्शा ट्वीट किया था फ्रीडम हाउस ने?’
उन्होंने कहा- ‘वीडेम एक स्वीडन संस्था है, इनका मानना है कि जहां तक लोकतंत्र का हलावा है-हिंदुस्तान का लोकतंत्र पाकिस्तान या पाकिस्तान बांग्लादेश से भी ज्यादा खराब हो गया है। और तो और इनका कहना है कि हमारे यहां जो इलेक्शन होते हैं वो सारे इलेक्शन बेकाम के हैं।’