Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है, फिलहाल वह उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने को लेकर जयराम रमेश ने कहा है कि उम्मीद है कि सपा प्रमुख कल इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। लोकसभा चुनाव-2024 के नजदीक आते ही राजनीतिक उठा-पटक तेज हो गई है। एक तरफ मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें अभी जारी हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने राष्ट्रीय अधिवेशन के ज़रिए एक ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का नारा देकर चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का काफी अहम ‘इंडिया गठबंधन’ फिलहाल शांत है, हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे रविवार को एक साथ दिखाई दिए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है। समाज में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो खुद को अकेला या पिछड़ा हुआ पाता हो।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से डरकर स्मृति ईरानी अमेठी आई हैं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्या यात्रा भी आज ही अमेठी पहुंच रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव राज्य या केंद्र की सत्ता में नहीं हैं। वह कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने मुझे जो कुछ भी दिया है वह उन्हें वापस कर दूंगा। मेरे लिए विचारधारा महत्वपूर्ण है, पद नहीं। सभी वर्गों का अधिकार और कल्याण मेरी प्राथमिकता है। जब भी उस पर हमला होगा, मैं आवाज उठाऊंगा। नई पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में पूछने पर एसपी मौर्य ने कहा कि मैंने सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। वे जो चाहेंगे वो मुझे स्वीकार्य होगा।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।
मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि कमल हासन भी तमिलनाडु की राजनीति में एक बहुत बड़ी ताकत हैं। शिवकुमार ने कहा कि कमलनाथ को लेकर भी काफी तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं ऑन रिकॉर्ड बता सकता हूं कि कमलनाथ मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति हैं। वह कांग्रेस से बाहर नहीं जाएंगे। यह विभिन्न राजनीतिक दलों और बीजेपी द्वारा फैलाई गई अफवाह है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो गई है। राहुल गांधी आज दोपहर करीब 2 बजे अमेठी पहुंचेंगे।
राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा इसका फैसला CEC करेगा। राहुल गांधी तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राजीव गांधी भी इसी सीट से चुनाव लड़ते थे। यह कांग्रेस के लिए काफी अहम सीट है।"
लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन पर मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा, "दो दिनों में मैं आपसे मिलूंगा और आपको कुछ अच्छी खबर दूंगा। संसद चुनाव के लिए काम अच्छा चल रहा है और एक अच्छे अवसर की उम्मीद है। हम दो दिन में फैसले की घोषणा करेंगे।"
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,"मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं हैं।"
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर कहा,''अमेठी राहुल गांधी का घर है। वह यहां से सांसद रह चुके हैं। वह अमेठी के बेटे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश और यूपी पर बहुत बड़ा असर पड़ने वाला है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए जीते हैं जबकि अन्य राजनीतिक दल अपना वंश बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा,"लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मुलायम सिंह यादव पहले ही ऐसा कर चुके हैं। यह इंडिया गठबंधन पूरी तरह से परिवारवाद के लिए बना है।"
शिव सेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे कहते हैं ने कहा, "बीजेप 'इंडिया गठबंधन' से इतना क्यों डरती है, आप पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन कर सकते हैं, कोई आपको परेशान नहीं करेगा। लेकिन अगर आप केवल इंडिया गठबंधन को गाली देते हैं।"
लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया गठबंधन' में सीट शेयरिंग का मामला काफी शांत दिखाई दे रहा है लेकिन झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "हम नियमित रूप से मिलते हैं। चीजें तय हो रही हैं। .देश भर की सीटों की घोषणा हो जाएगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संदेशखाली मामले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा,"जैसा कि आप जानते हैं संदेशखाली से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। मैं वहां जा रही हूं और मैं चाहती हूं कि महिलाओं को न्याय मिले। मैं वहां जाकर प्रशासन से भी बात करूंगी।"