Delhi Lok Sabha Election/Chunav 2024 Phase 6 Voting in Hindi: राजधानी नई दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। दिल्ली की सीटों पर वोट प्रतिशत का एवरेज वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार 9 बजे तक 55.25 प्रतिशत रहा है। दिल्ली के चांदनी चौक में 55.25, ईस्ट दिल्ली में 54.79, नई दिल्ली सीट में 51.98 प्रतिशत, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 59.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 53.81, साउथ दिल्ली में 53.26 प्रतिशत और वेस्ट दिल्ली सीट पर 56.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि दिल्ली में कन्हैया कुमार से लेकर मनोज तिवारी बांसुरी स्वराज जैसे नेताओं की किस्मत दांव पर है।

Live Updates
21:00 (IST) 25 May 2024
Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: 9 बजे तक दिल्ली में 55.28 प्रतिशत मतदान

Voter टर्नआउट ऐप के मुताबिक दिल्ली में करीब 55.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • चांदनी चौक – 55.25 प्रतिशत
  • पूर्वी दिल्ली सीट – 54.79 प्रतिशत
  • नई दिल्ली सीट – 51.98 प्रतिशत
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट – 59.09 प्रतिशत
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट – 53.81
  • दक्षिणी दिल्ली सीट- 53.26 प्रतिशत
  • पश्चिमी दिल्ली सीट – 56.85 प्रतिशत
  • 19:45 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: किस सीट पर हुई कितनी वोटिंग

    दिल्ली के चांदनी चौक में 53.60, ईस्ट दिल्ली में 54. 37, नई दिल्ली सीट में 51.54 प्रतिशत, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 58.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 53.81, साउथ दिल्ली में 52.83 प्रतिशत और वेस्ट दिल्ली सीट पर 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    19:39 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: दिल्ली में कितना रहा वोट प्रतिशत

    दिल्ली में वोट प्रतिशत की बात करें तो वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक पूरी दिल्ली में औसत वोट प्रतिशत 54.40 रहा है, सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी सीट पर 58.30 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

    18:10 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: इंडिया गठबंधन बढ़त बना रहा है- सौरभ भारद्वाज

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अच्छी वोटिंग हो रही है। हमारे वोटर मतदान कर रहे हैं। कुछ समय बाकी है, उसमें और वोटिंग होगी। इंडिया गठबंधन बढ़त बना रहा है।

    17:45 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे कम 50.44% वोटिंग

    राजधानी नई दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम पांच बजे वोटिंग के मामले में नई दिल्ली लोकसभा सीट सबसे पीछे रही। यहां सिर्फ 50.44% वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    17:08 (IST) 25 May 2024
    Lok Sabha Chunav LIVE: डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में डाला वोट

    मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    16:46 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: अजय माकन ने डाला वोट

    कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजधानी नई दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    16:27 (IST) 25 May 2024
    Lok Sabha Chunav LIVE: पीएम की भाषा सड़क छाप जैसी- संजय सिंह

    संजय सिंह ने शनिवार को कहा, “प्रधानमंत्री के बारे में मैं बार-बार इस बात को कह रहा हूं कि उनकी भाषा जो है वह प्रधानमंत्री की भाषा नहीं है वह सड़क छाप व्यक्ति की भाषा है। एक सड़क छाप व्यक्ति अगर ऐसी बातें बोलता है तब तो समझ में आता है, देश का प्रधानमंत्री अगर यह भाषा बोल रहा है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण इस देश के लिए कुछ नहीं हो सकता।”

    16:05 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: पवन खेड़ा ने डाला वोट

    वोट डालने के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि उन्होंने चेंज और बेहतर के लिए वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 180 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर सकेगी।

    16:01 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: बीजेपी पर वोटिंग धीमी कराने का आरोप

    दिल्ली में मतदान के बीच कांग्रेस नेता अली मेंहदी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बूथ पर बहुत ही धीरे वोटिंग हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसके पीछे बीजेपी की कोई साजिश है?

    15:46 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav LIVE: दिल्ली में तीन बजे तक 45% वोटिंग

    राजधानी दिल्ली में दोपहर 3:00 बजे तक 44.58% वोट डाले जा चुके हैं। दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर 43.24%, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर 44.70%, नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 42.17%, उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर 47.85%, नॉर्थ वेस्ट लोक सभा सीट पर 44.78%, साउथ दिल्ली लोक सभा सीट पर 42.96%, और पश्चिम दिल्ली लोक सभा सीट पर 44.91% वोटिंग हो चुकी है

    15:26 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: CPM नेता प्रकाश करात ने डाला वोट

    सीपीएम नेता प्रकाश करात ने दिल्ली के एक बूथ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

    14:28 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा-देश के विकास के लिए कर रहे हैं वोट

    बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, ‘मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने की अपील करता हूं. पीएम मोदी को वोट देने के लिए लोगों में जिस तरह का उत्साह है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा. लोग देश के विकास के लिए वोट कर रहे हैं।”

    https://platform.twitter.com/widgets.js
    13:52 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: दिल्ली में 1 बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदान

    दिल्ली में 1 बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दिल्ली के इन सीटों पर हुआ इतना मतदान :

    चांदनी चौक : 32.18 प्रतिशत

    पूर्वी दिल्ली : 34.24 प्रतिशत

    नई दिल्ली : 31.66 प्रतिशत

    उत्तर पूर्वी दिल्ली : 37.31 प्रतिशत

    उत्तर पश्चिम दिल्ली : 35.72 प्रतिशत

    दक्षिणी दिल्ली : 33.49 प्रतिशत

    पश्चिमी दिल्ली : 34.12 प्रतिशत

    13:24 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा वोट डालने पहुंचीं

    भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा अपना वोट डालने के बाद दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचीं।

    https://platform.twitter.com/widgets.js
    12:46 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: मीनाक्षी लेखी ने डाला वोट

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और कहा, “मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को मतदान करना चाहिए… हमारी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।”

    https://platform.twitter.com/widgets.js
    12:10 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: दिल्ली में अब तक 21.69 प्रतिशत मतदान, जानें कहां कितना?

    दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दिल्ली के इन सीटों पर हुआ इतना मतदान :

    चांदनी चौक : 18.55 प्रतिशत

    पूर्वी दिल्ली : 22.41 प्रतिशत

    नई दिल्ली : 19.18 प्रतिशत

    उत्तर पूर्वी दिल्ली : 24.49 प्रतिशत

    उत्तर पश्चिम दिल्ली : 22.67 प्रतिशत

    दक्षिणी दिल्ली : 21.00 प्रतिशत

    पश्चिमी दिल्ली : 21.56 प्रतिशत


    11:52 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: सीएम केजरीवाल ने डाला वोट

    https://platform.twitter.com/widgets.js
    11:38 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे CM केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ वोट डाला और कहा, “मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें।”

    #watch | After casting his vote, Delhi CM Arvind Kejriwal says, “My father, wife, children and I have voted. My mother could not come today because she is not well. I have voted against dictatorship, inflation and unemployment. I appeal to people to come out and vote…”… pic.twitter.com/9rOlx7CKu0
    — ANI (@ANI) May 25, 2024
    11:08 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: संजय सिंह का बयान, कहा- संविधान को मजबूत करने के लिए करें मतदान

    https://platform.twitter.com/widgets.js
    10:42 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: राहुल गांधी ने किया वोट, एक्स पर लिखी पोस्ट


    https://platform.twitter.com/widgets.js
    10:15 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा- संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए कर रहे हैं वोट

    राहुल गांधी के आप को वोट देने और अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं और अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।”

    https://x.com/ANI/status/1794227164193386555

    10:10 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने डाला वोट

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंच डाला वोट।

    https://x.com/ANI/status/1794225907869299143

    09:42 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: दिल्ली में 9 बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान

    दिल्ली में 9 बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दिल्ली के इन सीटों पर हुआ इतना मतदान :

    चांदनी चौक : 7.83 प्रतिशत

    पूर्वी दिल्ली : 8.82 प्रतिशत

    नई दिल्ली : 7.04 प्रतिशत

    उत्तर पूर्वी दिल्ली : 10. 15 प्रतिशत

    उत्तर पश्चिम दिल्ली : 8.99 प्रतिशत

    दक्षिणी दिल्ली : 8.88 प्रतिशत

    पश्चिमी दिल्ली : 9.72 प्रतिशत

    09:30 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिया बयान

    आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं सभी से अपील करना चाहती हूं, खासकर महिलाओं से कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। भारत में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।”

    https://x.com/ANI/status/1794216141310792000

    09:19 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी वोट डालने पहुंचे

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

    https://x.com/ANI/status/1794213123437838493

    09:08 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट डाला।

    https://x.com/ANI/status/1794210838330687548

    09:07 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: प्रियंका गांधी के बच्चे भी वोट डालने पहुंचे

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा अपना वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

    https://x.com/ANI/status/1794209680971174374

    08:56 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत का बयान

    पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने कहा, ”आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमने 84 दिनों तक प्रचार किया है, यह बहुत लंबा समय है। इसलिए हमने लोगों की नब्ज को अच्छी तरह से समझा है। जनता का अपार आशीर्वाद है। भाजपा अपने पिछले 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ रही है। हम पिछली बार से भी अधिक बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं।”

    https://x.com/ANI/status/1794207068607631434

    08:45 (IST) 25 May 2024
    Delhi Lok Sabha Chunav Voting LIVE: दिल्ली सेंट्रल डीसीपी एम. हर्ष वर्धन का बयान

    दिल्ली सेंट्रल डीसीपी एम. हर्ष वर्धन ने कहा,”स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है और इसकी तैयारी महीनों पहले शुरू हो गई थी। हम पर्याप्त रूप से तैयार हैं। हमारे कर्मचारियों और मतदाताओं के बीच बहुत उत्साह है। मतदान शांतिपूर्ण है। मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।”