Election Commission India, Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह को हराकर झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा छोड़ी था। पिछले विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र को टिकट देने से मना कर दिया गया था और फिर उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। इसके बाद से भाजपा के साथ सिंह परिवार के रिश्ते खराब हो गए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की। राजस्थान विधानसभा चुनाव में खान भाजपा द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे।
Election Commission of India Result 2018 LIVE: Madhya Pradesh Election Result 2018
Election Result 2018 LIVE: Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय, गहलोत और राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट के आवास के बाहर जश्न का माहौल है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है और वहीं जयपुर में भाजपा के कार्यालय में सन्नाटा पसरा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की।
राजस्थान में शानदार रुझानों के बाद दिल्ली में पार्टी नेता गजराज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे लेकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। इतना ही नहीं दिल्ली के अलावा जयपुर में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है लेकिन इस बीच विकिपीडिया पेज पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का 14वां मुख्यमंत्री बता दिया गया है। कांग्रेस ने अभी तक राज्य में अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की है। इस पद के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट दोनों का नाम चर्चा में है।
कांग्रेस के पास राजस्थान में लीड करने के लिए कई चेहरे मौजूद हैं। पहले राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक सिंह गहलोत के अलावा पार्टी के पास सचिन पायलट भी एक विकल्प है।
राजस्थान में बहुमत की सरकार बनाने जा रही कांग्रेस ने अभी से ही निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी के लिए यहां से वापसी करना बेहद मुश्किल काम दिखाई पड़ रहा है।
ताजा सूचना तक कांग्रेस उम्मीदवार 197 निर्वाचन क्षेत्रों में से 95 में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 78 सीटों पर आगे है। भाजपा ने पांच साल पहले निर्णायक बहुमत के साथ राजस्थान में सत्ता संभाली था।
राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों का संघर्ष नतीजों में दिखाई दे रहा है। हमने पिछली बार 21 सीटें जीती थीं। लोगों ने जिस तरह की मुश्किलों का सामना किया था तो वे नाखुश थे। वे केंद्र व राज्य सरकार से नाराज थे।"
राजस्थान में इस बार सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम कैंडिडेट माने जा रहे हैं। इलेक्शन कमिशन की साइट्स से आप नतीजों का अपडेट ले सकते हैं।
इलेक्शन कमिशन की साइट पर राजस्थान से जुड़ी अपडेट अपलोड नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार साइट्स में हो रहे प्रॉब्लम का जिक्र कर रहे हैं और अपना गुस्सा ट्विट और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर कर रहे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत मानी जा रही है। 1993 से अब तक हुए पांच विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सत्ता की अदला-बदली होती रही है।
राजस्थान में कांग्रेस 199 सीटों में से 100 पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 77 पर आगे है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि उन्हें सत्ता में बने रहने का विश्वास है।
200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हुए थे। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर एक उम्मीदवार के निधन की वजह से इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 100 सीटों की जरूरत होगी।
राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इन नतीजों से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अशोक गहलोत ने मीडिया के जरिए लोगों से कहा, 'जनता ने जो प्यार दिया उसके लिए धन्यवाद।
राजस्थान में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर बेहद शांत का माहौल है। अभी तक रुझानों से ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार कांग्रेस ने राज्य में बाजी मार ली है।
BJP शासित राज्य राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। राजस्थान में इस बार कांग्रेस एकतरफा जीत हासिल करने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। वहीं भाजपा और अन्य कांग्रेस के मुकाबले काफी पीछे दिखाई पड़ रही है।
विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान में वोटो की गिनती शुरू की जा चुकी है। अभी तक आए ताजा रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे दिखाई पड़ रही है। बता दें कि राज्य में 200 विधानसभा चुनाव सीटों में से 199 सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे।
राजस्थान में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि भाजपा भी कांग्रेस से ज्यादा पीछे नहीं है।
राजस्थान में शुरुआती रुझान आने शुरु हो गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी 11 सीटों के रुझान आए हैं, कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना के ताजा रुझान से पता लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है।
राजस्थान में फिलहाल भाजपा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अभी तक भाजपा को एक सीट पर आगे चल रही है।
राजस्थान में इस बार भाजपा के लिए राह काफी मुश्किल मानी जा रही है। राजस्थान से आ रहे शुरुआती रुझान भी भाजपा के लिए कोई बहुत ज्यादा उत्साहित करने वाले नहीं हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए लोगों को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.eciresults.nic.in पर लॉग इन करना होगा। जहां से राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान मिल सकेंगे।
राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार जमकर वोट पड़े। बता दें कि इस बार राजस्थान में 74.21% वोट पड़े। हालांकि साल 2013 के मुकाबले ये 1 प्रतिशत कम रहे।
राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए बीते 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे। मतदान के बाद से भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। हालांकि विभिन्न चुनावी सर्वे इस बार कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।