दिल्ली शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले उनसे 10 घंटों तक पूछताछ की गई थी। यह गिरफ्तारी दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद हुई है। इस कारण दिनेश अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में 26 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया था। फिलहाल सिसोदिया जेल में बंद हैं। चलिए बताते हैं कि संजय सिंह के खिलाफ गवाही देने वाला दिनेश अरोड़ा कौन हैं।
दरअसल, दिनेश अरोड़ा भी इस मामले में आरोपी थे। बाद में वह सरकारी गवाह बन गए। दिनेश अरोड़ की गवाही के बाद ही संजय सिंह का नाम चार्जशीट में आया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनेश अरोड़ा दिल्ली के जाने-माने कारोबारी हैं। उनका रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज में काफा नाम है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते 9 सालों से वे इस बिजनेस में जुड़े हैं। 2009 में उन्होंने दिल्ली के हौज खास में अपना पहला कैफे खोला था। उनकी इंस्टा प्रोफाइल के अनुसार वे चीका दिल्ली, अनप्लग्ड कोर्टयार्ड और ला रोका एरोसिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वे राधा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर और अरोड़ा नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के कमेटी मेंबर भी हैं। इसके अलावा अरोड़ा, ईस्टमेन कलर रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के भी मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरोड़ा के दिल्ली के सभी चर्चित मार्केट्स में रेस्टोरेंट हैं। वे खाने-पीन के काफी शौकीन हैं।
2016 में की थी शादी
वे कोविड-19 महामारी के समय लगे लॉकडाउन के समय चर्चा में आए थे। उन्होंने गरीबों को खाना पहुंचाया था। अरोड़ा की लव स्टोरी की कहानी फिल्मी हैं। उन्होंने 2016 में पूजा नाम की लड़की के साथ शादी की थी। दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूजा ने अरोड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था। पूजा मार्केटिंग का काम देखती हैं।
ईडी के सामने किए खुलासे
अरोड़ा ने ईडी से सामने दिए बयान में कहा कि एक प्रोग्राम में संजय सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वे मनीष सिसोदिया से भी मिले थे। सिसोदिया से अरोड़ा की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोग्राम दिल्ली चुनाव से पहले फंड जुटाने के लिए किया गया था। अरोड़ा के अनुसार, संजय के कहने पर उन्होंने कई रेस्टोरेंट के मालिकों से मुलाकात की और दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी फंड जुटाया। इसके बाद अरोड़ा ने 32 लाख रुपये का चेक सिसोदिया को दिया।
ईडी के अनुसार, इसके बदले संजय सिंह ने अरोड़ा की एक्साइज डिपार्टमेंट से जुड़ी एक मदद की। दरअसल, एक्साइज डिपार्टमेंट के पास अरोड़ा का एक काम रुका था। अरोड़ा ने सिसोदिया के सामने उठाया यह मामला उठाया जिसे संजय सिंह के आदेश पर एक्साइज डिपार्टमेंट सुलझा दिया। ताजा जानकारी के अनुसार, ईडी ने संजय सिंह की 7 दिनों की कस्टडी की मांग की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।