Vinod Tawde Net Worth: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। लेकिन एक दिन पहले ही महाराष्ट्र की राजनीति में Cash for Vote के चलते बवाल हो गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर वोट के लिए पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा हुआ है। महाराष्ट्र में चुनाव से ठीक एक दिन पहले सामने आई इस घटना पर चुनाव आयोगन ने FIR दर्ज कर ली है। विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक बीजेपी पर हल्ला बोल दिया है।
विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया। आरोप है कि विनोद तावड़े के पास जो बैग था, उसमें 5 करोड़ रुपये कैश थे। हमने आपको विनोद तावड़े के सियासी सफर की जानकारी दी थी और बताया था कि कैसे एक आम ABVP कार्यकर्ता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तक का मुकाम हासिल किया। और आज हम आपको बता रहे हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में। आखिरी बार साल 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विनोद तावड़े ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उस वक्त अपनी धन-दौलत का खुलासा किया था। चलिए आपको बताते हैं विवादों में घिरे विनोद तावड़े के पास कितना पैसा है…
विनोद तावड़े नेट वर्थ: Vinod Tawde Net Worth
2014 में विनोद तावड़े ने मुंबई की उपनगरीय विधानसभा सीट बोरीवली से चुनाव लड़ा थी। इस चुनाव में तावड़े ने जीत भी दर्ज की। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले तावड़े बिजनेस भी करते है।
MyNeta.info के मुताबिक, विनोद तावड़े के पास साल 2014 में कुल 6 करोड़ 97 लाख 76 हजार 904 रुपये की संपत्ति थी। जबकि उन पर 10 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज भी था।
मुंबई से स्कूली पढ़ाई करने वाले तावड़े ने पुणे के संत ध्यानेश्वर विद्यापीठ से 1984 में B.E. (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2012-13 में अपनी आय 17 लाख रुपये से ज्यादा की आय दिखाई थी। उस वक्त तावड़े और उनकी पत्नी के 25 से ज्यादा अलग-अलग अकाउंट में 65 लाख रुपये से ज्यादा डिपॉजिट थे।
इसके अलावा विनोद तावड़े और उनकी पत्नी ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया था।
तावड़े के पास HDFC Endowment Assurance पॉलिसी भी है जिसकी वैल्यू उस समय 2,14,020 रुपये थी। उनकी पत्नी व बच्चों के नाम भी इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसे मिलाकर कुल वैल्यू 3 लाख रुपये से ज्यादा है।
विनोद तावड़े के पास उस समय 15 लाख से ज्यादा की वैल्यू वाली महिंद्रा XUV-500 कार भी है। इसके अलावा उनके व पत्नी के पास कुल 75 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू वाले दूसरे एसेट्स भी थे। उनकी पत्नी व बच्चों के पास कुल 350 ग्राम सोना होने की जानकारी उस समय दी गई थी। जिसकी वैल्यू अब करीब 22 लाख रुपये के आसपास हो चुकी है।
अचल संपत्ति कितनी
बात करें अचल संपत्ति की तो विनोद तावड़े व उनकी पत्नी के नाम सिंधुदुर्ग की कांकावली में 5 एकड़ की कृषि योग्य भूमि है। इसके अलावा तावड़े दंपत्ति के पास मुंबई के ठाणे के वाडा में उस समय 10 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली नॉन-एग्रीकल्चर जमीन भी थी। दोनों के पास 2014 में 2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा की वैल्यू वाली कमर्शियल बिल्डिंग्स भी मुंबई में थी। दोनों के नाम पर 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा वैल्यू वाला मुंबई के विले पार्ले इलाके में फ्लैट होने की भी जानकारी दी गई थी।
इसके अलावा Shreeedhar Tawde HUF में भी उनका, पत्नी व बच्चे हिस्सा है जिसकी कुल वैल्यू उस वक्त 18 लाख से ज्यादा थी।
कुल मिलाकर विनोद तावड़े के पास साल 2014 में 4 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति जबक 2 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति थी।
मराठी परिवार से ताल्लुक
विनोद तावड़े का जन्म 20 जुलाई, 1963 को मुंबई के गिरगांव इलाके में एक मराठी परिवार में हुआ था। विनोद तावड़े के राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ हुई थी। वह मुंबई में ABVP के प्रमुख रहे और इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए संगठन को खूब मजबूत किया।
1995 में विनोद तावड़े को महाराष्ट्र बीजेपी का महासचिव बनाया गया। 1999 में वह बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष बने। 2022 में एक बार फिर उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। साल 2008 में वह महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य बने और 2011 में वह विधान परिषद में नेता विपक्ष बने। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का संयोजन भी तावड़े कर चुके हैं।
2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में तावड़े बोरिवली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद देवेंद्र फडणवीसकी सरकार में वह स्कूली शिक्ष व खेल मंत्री रहे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। मोदी-शाह के भरोसेमंद विनोद तावड़े कौन हैं? पढ़ें यहां