देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने आखिर कहां से अपनी स्कूली पढ़ाई की थी? अकसर यह सवाल आपके मन में उठता ही होगा, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कहीं विदेश में न हासिल कर मुंबई के हिल ग्रैंजे स्कूल से हासिल की थी। 1939 में स्थापित हुआ यह स्कूल पेड्डर रोड पर स्थित था, जो अब अस्तित्व में नहीं है। 2003 तक यह स्कूल चला था। इस स्कूल की प्रतिष्ठा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहीं से आनंद जैन ने भी शिक्षा हासिल की थी, जो जय कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। यही नहीं मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने भी इस स्कूल से पढ़ाई की थी।
इन हस्तियों के अलावा गुजरे जमाने के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी यहीं से पढ़ाई थी। इसके अलावा अभिनेत्री नीतू सिंह भी यहीं से पढ़ी थीं। लेखक अशोक के. बैंकर भी इसी संस्थान से पढ़कर निकले थे। अब बात करते हैं इस स्कूल की स्थापना की तो इसे यहूदी महिला मैडम सोफी केली ने बनाया था। यही नहीं इस स्कूल के इतिहास के लंबे समय में वह खुद ही प्रिंसिपल भी रहीं। महाराष्ट्र में शिक्षा मंत्री के तौर पर भी मैडम सोफी केली ने जिम्मेदारी संभाली थी।
2002 में मैडम सोफी केली के निधन के साथ ही इस स्कूल के दरवाजे भी बंद हो गए। मैडम सोफी केली मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे भारत में विख्यात थीं और उन्हें एक विजनरी महिला के तौर पर जाना जाता था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी वह करीबी थीं। पंडित नेहरू ने उन्हें चंद्रलेखा नाम दिया था। मुकेश अंबानी ने मुंबई के ही इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से भी पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए का कोर्स करने के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन पिता धीरूभाई अंबानी ने कारोबार में हाथ बंटाने के लिए उन्हें वापस बुला लिया।
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

