Cricketer Rinku Singh Marrying Priya saroj? Know Youngest MP Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रिया सरोज का नाम सबसे युवा सांसदों में शामिल था। 25 बरस की प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी के मछलीशहर सीट से चुनाव जीती थीं। आज (17 जनवरी 2025) खबर आई कि प्रिया सरोज टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हो गई है और इसी साल दोनों एक-दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। हम आपको बता रहे हैं प्रिया सरोज की धन-दौलत, पढ़ाई-लिखाई के बारे में….

25 की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज कौन हैं? इस क्रिकेटर से शादी की खबरें तेज, जानें कितनी है धन-दौलत और क्या करती हैं काम

  1. प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। इस एफिडेविट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपये थी।
  2. प्रिया सरोज ने मई 2025 में अपने पास कुल 75000 रुपये नकद होने की जानकारी दी थी।
  3. सबसे युवा सांसद ने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके बैक अकाउंट में कुल 10 लाख 18,719 रुपये जमा हैं।
  4. प्रिया सरोज ने कुल 32 हजार रुपये की वैल्यू का सोना होने की जानकारी एफिडेविट में दी थी।
  5. Instagram पर प्रिया सरोज काफी एक्टिव रहती हैं और यहां उन्हें 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
  6. प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं। प्रिया अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय के दिनों से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।

प्रिया सरोज की कई फोटोज भी सोशल मीडिया आईं जिनमें उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ देखा गया। जानें क्या है अखिलेश यादव के साथ प्रिया सरोज का खास कनेक्शन…पढ़ें पूरी खबर