Vande Bharat Express Time Table: वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रेन हैं, जिसमें यात्रियों को लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं और तेज रफ्तार से वे अपने गंतव्य स्थान पहुंच सकते हैं। एक तरफ जहां लगातार रेलवे ज्यादा से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेने लॉन्च कर रहा है, तो दूसरी ओर जरूरी सेक्शंस में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों का टाइम टेबल भी बदला जा रहा है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है, क्योंकि रेलवे ने पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई तीसरी वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।
दरअसल, देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 30 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल के बीच चलती है। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का रखरखाव और संचालन पश्चिम रेलवे (WR) ज़ोन द्वारा किया जा रहा है।
वंदे भारत ट्रेन का एक स्टॉपेज बढ़ा
इस ट्रेन की वर्तमान टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलती है। मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस 521 किमी की दूरी 06:30 बजे तय करती है। मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन संख्या 20901/20902 वंदे भारत एक्सप्रेस अब सात के बजाय आठ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
कब चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्चिंग को लेकर दिया अपडेट
भारतीय रेलवे के जोनल रेलवे ने नवसारी स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया है। इस प्रकार, यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत , वडोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन और अहमदाबाद जंक्शन पर रुकेगी।
क्या है वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल
नए टाइम टेबल के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20901) मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 12:25 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचती है। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर से दोपहर 14:05 बजे प्रस्थान करती है और रात 8:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना है?
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन, 20 डिब्बों वाली है। इसमें बैठने की व्यवस्था दो प्रकार की होती है। इसमें एसी चेयर कार और एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार होती है।
यह भी पढ़ें: ‘आपको पसंद नहीं, तो मत खरीदो’, जयशंकर ने रूस से तेल की खरीद पर अमेरिका पर किया पलटवार