मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए हर महीना सरकार से मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त बड़ी राहत बनती है। घर के खर्च से लेकर बच्चों की जरूरतों तक, यह राशि महिलाओं के लिए अहम सहारा है। अब तक योजना की 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं और बहनों की नजरें 32वीं किस्त पर टिकी हैं। पिछली किस्त 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार (16 जनवरी 2025) को लाड़ली बहना याोजना की 32वीं किस्त जारी कर दी। इसी से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2012127418866380923
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
- ओटीपी को दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर तुरंत आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त हुई जारी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर की है।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी
बस थोड़ी देर में जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त। 1.26 करोड़ महिलाओ को होगा 1836 करोड़ रुपये का आवंटन।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों से कर रहे मुलाकात
मंच पर सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों से मिल रहे मुख्यमंत्री।
प्राप्त राशि की स्थिति कैसे देख सकते है ?
प्राप्त राशि की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा, एवं अपना आवेदन नंबर / सदस्य समग्र आई. डी. भरकर एवं समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर देखा जा सकता है ।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: नर्मदापुरम में हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव माखन नगर, नर्मदापुरम में हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे। कुछ देर में जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त...
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1836 करोड़
सीएम मोहन यादव आज 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे कुल 1836 करोड़ रुपये।
माखन नगर, नर्मदापुरम में हो रहा कार्यक्रम। जारी करेंगी लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: आवेदिका स्वयं समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) में e-KYC कैसे कर सकती है?
पंचायतों की मजबूती से ही योजनाएं ज़मीन पर उतरती हैं- सीएम मोहन यादव
योजनाओं के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन की सबसे सशक्त इकाई पंचायत है। पंचायतों की मजबूती से ही योजनाएं ज़मीन पर उतरती हैं और जन-जन तक उनका लाभ पहुंचता है : CM
आज हमारी प्रिय बहनों के खातों में ₹1500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। बहनों का सशक्तिकरण मध्य प्रदेश सरकार का दृढ़ संकल्प है और हम इसे लगातार साकार कर रहे हैं: मुख्यमंत्री
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/2012088583746974157
क्या एक ही परिवार में एक से अधिक पात्र महिला भी आवेदन कर सकती है?
हाँ ,परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चे न की संयुक्त परिवार।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु आवेदिका को किन-किन दस्तावेज/जानकारियों की आवश्यकता है?
आवेदिका के पास परिवार समग्र आई डी, व्यक्तिगत समग्र आई डी , आधार कार्ड , स्वयं का आधार लिंक्ड डी बी टी इनेबल्ड बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर (जिस पर आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि के समय ओ टी पी भेजा जाएगे) होना आवश्यक है।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगीं ?
जी हाँ, यदि महिला योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती है तो वह लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। किसी महिला के मात्र आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी होने के कारण वह अपात्र नहीं होगी।
सीएम मोहन यादव कुछ ही देर में लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे मासिक किस्त की राशि...
क्या अविवाहित आवेदिका योजना के लिए पात्र है ?
नहीं, योजना केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है ।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: क्या योजना अंतर्गत परिवार की आय की कोई भी सीमा है ?
हाँ, योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाऐं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो।
-प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1500/- रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया जाएगे।-किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रूपये 1500/- से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही हो तो उस महिला को रूपये 1500/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।
कब से मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये?
लाडली बहना योजना से के तहत अभी 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है। सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।
क्या है लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य?
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना।
इस योजना का उद्देश्य परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन?
आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
लाड़ली बहना योजना: DBT के जरिए भेजे जाते हैं पैसे
लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों के खाते में DBT (Direct Bank Transfer) के तहत आर्थिक मदद भेजी जाती है। यह योजना मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई थी।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बबई नर्मदापुरम से जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त..
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2011787314801066329
लाडली बहना योजना के तहत पहले मिलते थे 1250 रुपये
लाडली बहना योजना के तहत पहले लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपये की राशि दी जाती थी। लेकिन इस साल भाईदूज पर इस राशि को बढ़ा दिया गया और अब सरकार इस योजना में 1500 रुपये देती है। आज भी 32वीं किस्त के रुपये लाभार्थी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की राशि मिलेगी।
लाड़ली बहना योजना क्या है?
मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: कब हुई थी लाड़ली बहना योजना की शुरुआत?
मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत हुई थी। पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी।
किन महिलाओं को नहीं मिलता है लाड़ली बहना योजना का फायदा?
-जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता हैं या वे खुद इनकम टैक्स देती है
-जिन महिला या उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है।
Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शुरू की थी लाड़ली बहना योजना
मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इस योजना की पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

