बिहार के पटना से एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है क्यों कि यह शादी अजीबो-गरीब तरीके से हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की डांसर की मांग में अचानक सिंदूर भरकर उससे शादी कर लेता है। इसके बाद लड़की शर्मा जाती है, वह फिर उस लड़की का दुपट्टा लेता है और उसके सिर पर ओढ़ा कर उसका शरीर ढक देता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
डांसर से शादी कर पत्नी का दिया दर्जा
वायरल वीडियो के अनुसार, लड़के ने आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़की को पत्नी बना लिया। लड़के ने स्टेज पर ही लड़की की मांग भरी और उससे शादी कर ली। लड़के के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।
दरअसल, शादी में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, लड़की स्टेज पर डांस कर रही थी। वीडियो के अनुसार, लड़के को लड़की से प्यार हो गया और उसने बिना देर किए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। आस-पास के लोग हैरान रह गए, हालांकि लड़के ने डांसर को पत्नी के रूप में अपना लिया। कई लोग इस लड़के के साथ हैं, लोगों का कहना है कि आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़कियों को लोग अच्छी नजर से नहीं देखते हैं, लड़के ने उससे शादी की औऱ फिर उसे पत्नी के रूप में अपना लिया, उसने लड़की को चुन्नी भी ओढ़ाई।
अब लोग लड़के को शादी की बधाइयां दे रहे हैं, शुभकामनाएं भेज रहे हैं, लोगों का कहना है कि डांसर से शादी करना हिम्मत की बात है, जो इस लड़के ने दिखाई है। हालांकि इस वीडियो के बारे में अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि लड़की कहां की है वीडियो किस जिले का है। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है?