Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर राम कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही धीरे- धीरे शास्त्री जी के प्रशंसकों की संख्या देश ही नहीं विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धीरे- धीरे भारत के अलग- अलग शहरों में अपना दरबार लगाने लगे हैं। साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और अरुण गोविल जैसे अभिनेता भी दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर साल गरीब कन्याओं का विवाह भी कराते हैं, जिस कार्यक्रम में अभी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। वहीं अभी हाल फिलहाल में  पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि वह अपने पैस भक्तों से क्यों नहीं छुलबाते हैं। आइए जानते हैं…

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने बताया कि हमसे बहुत लोग पूछते हैं कि आप प्रणाम क्यों नहीं करबाते हैं, स्पर्श क्यों नहीं करबाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके 2 कारण हैं। पहला कारण हमारे पास बालाजी का मुगदर रहता है। इसलिए दूर से ही राम- राम। मुगदर हमारी साधना है और हमारा नियम है। इसलिए स्पर्श करने से हमारी साधना भंग हो सकती है। शरीर पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही हमारे गुरुदेव का हमें एक आदेश और उपदेश है।

दूसरा कारण धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि आप लोगों को प्रणाम करना नहीं आता है। क्योंकि आप लोग घुटनों को छूते हैं। क्या घुटनों में आशीर्वाद है क्या। मतलब आप मिसकॉल सी मारते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पैर छुने का ढंग नहीं आता है।

वहीं अभी कुछ दिन पहले एक चैनल में संत धीरेंद्र ने बताया कि विज्ञान जहां से अंत होता है, आध्यात्म वहां से शुरू होता है। हम निरंतर मानव सेवा कर रहे हैं। साथ ही किस व्यक्ति से कौन सा कार्य कराना है। ये ईश्वर तय करते हैं।

जानिए कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ। साथ ही इनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और मां सरोज गर्ग है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुरू में सत्यनारायण भगवान की कथा करते थे और बाद में  छतरपुर के गांव गड़ा में बालाजी हनुमान मंदिर के पास दिव्य दरबार लगाने लगे और धीरे- धीरे दरबार में भक्तों- प्रंशसकों की भीड़ बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023