Magh Purnima 2023 Date: माघ मास शुरू हो गया है। इस माह में पूजा-पाठ और दान का अधिक महत्व है। मान्यता के अनुसार इस माह में पूजा और दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। वहीं इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का अधिक महत्व सनातन धर्म में बताया गया है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा कब है, मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

माघ पूर्णिमा 2023 मुहूर्त (Magh Purnima 2023 Muhurta)

माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा 2023 पूजा विधि (Magh Purnima 2023 Puja Vidhi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा पर चंद्रमा और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन रात के समय चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है। साथ ही चंद्रदेव भी प्रसन्न होते हैं। वहीं मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

-सूर्योदय से पहले उठे और गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
-सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

माघ मास में काले तिल का दान करना बहुत ही फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि माघ मास में काले तिल से पितरों का तर्पण और काले तिल से हवन करना शुभ होता है। माघ पूर्णिमा पर भी पितरों के तर्पण का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है।

माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima 2023 Importance)

इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाने और पुण्यफल के प्राप्ति होने की मान्यता है। वहीं दान करने से देवताओं के प्रसन्न होने की मान्यता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर देवता धरती पर आते हैं। इस दिन स्नान के बाद दान करने से मनोकामनाएं पूरी होने की भी मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023