Magh Shivaratri 2023 Date: मासिक शिवरात्रि का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत और भगवान शिव की आराधना करता है। भोलेनाथ की उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। माघ शिवरात्रि (Magh Shivaratri) इस महीने 20 जनवरी को पड़ रही है। साथ ही इसके बाद महाशिवरात्रि भी पड़ेगी। आइए जानते हैं माघ शिवरात्रि की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व…
माघ मासिक शिवरात्रि 2023 तिथि (Magh Masik Shivaratri 2023 Tithi)
वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 20 जनवरी को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर आरंभ हो रही है। साथ ही यह तिथि अगले दिन 21 जनवरी को सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। मासिक शिवरात्रि की पूजा निशीथ काल में करने का विधान है। इसलिए मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को ही मनाई जाएगी।
माघ मासिक शिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त (Magh Masik Shivaratri 2023 Shubh Muhurat)
मासिक शिवरात्रि पर निशीथ काल में पूजा की जाती है। इसलिए शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और रात को 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इस बीच में आप भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं। वहीं इस दिन भद्रा भी लग रही हैं। लेकिन भद्रा का प्रभाव पृथ्वी पर नहीं होगा। क्योंकि यह पाताल लोक की भद्रा हैं।
माघ मासिक शिवरात्रि की पूजा- विधि
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी स्नान करके, साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद किसी मंदिर में जाकर शिव परिवार की अराधना करें। सबसे पहले शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, शुद्ध घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। भगवान शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। शिव पूजा करते समय आप शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें। इस दिन शाम को फल ग्रहण कर सकते हैं। लेकिन तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
जानिए महत्व
मान्यता के अनुसार जो लोग मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं, उन पर भगवान शिव की हमेशा कृपा रहती है। साथ ही शिव जी की उपासना करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।